Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

टीम इंडिया के नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में किसका बंपर फायदा? Rohit-Virat के डिमोशन के अलावा ये 5 खिलाड़ी होंगे बाहर!…

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भी BCCI के नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में रोहित-विराट का डिमोशन होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि, कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिनका बंपर फायदा होने की पूरी उम्मीद है.

टीम इंडिया के खिलाड़ियों का नया सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट आने वाला है, जिसके तहत अगले एक साल के लिए उनका BCCI से करार होगा. नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में कई सारे उलटफेर देखने को मिल सकते हैं. 5 खिलाड़ियों का सीधे-सीधे बाहर होना तो लगभग तय दिख रहा है. वहीं चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भी नए करार में रोहित-विराट का डिमोशन होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है. BCCI का अभी जो सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट है उसमें ग्रेड ए प्लस में 4 खिलाड़ी- रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा- हैं.

रोहित-विराट-जडेजा का होगा डिमोशन!
ग्रेड ए प्लस में उन खिलाड़ियों को जगह मिलती है, जो तीनों फॉर्मेट में टीम के स्टार चेहरे होते हैं. ग्रेड ए प्लस के खिलाड़ियों को BCCI से सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं. लेकिन, चूंकि अब रोहित, विराट और जडेजा ने एक-एक फॉर्मेट को छोड़ दिया है तो उस हिसाब से इन तीनों खिलाड़ियों का ग्रे़ड ए प्लस से बाहर होना तय माना जा रहा है. नए करार मे ये ग्रेड ए का हिस्सा बनेंगे या ग्रेड बी का, वो पूरी तरह से BCCI के पाले में है.

See also  मुख्यमंत्री का सभापति ने किया साल व  पुष्पगुच्छ से स्वागत, अपने क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास कार्यों की रखी मांग

अश्विन के अलावा ये 4 खिलाड़ी होंगे नए करार से बाहर!
BCCI के मौजूदा सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में ग्रेड ए में कुल 6 खिलाड़ी हैं, जिनमें आर. अश्विन, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या का नाम है. इस ग्रेड के खिला़ड़ियों को BCCI से हर साल 5 करोड़ रुपये मिलते हैं. लेकिन, अब जो नया करार आएगा उसमें रिटायरमेंट ले चुके अश्विन बाहर हो सकते हैं. वहीं सिराज का डिमोशन होता दिख सकता है. यानी वो ग्रेड ए से ग्रेड बी में आ सकते हैं.

इसी तरह BCCI के मौजूदा सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के ग्रेड बी में 5 खिलाड़ी और ग्रेड सी में कुल 15 खिलाड़ी हैं. इन दोनों ग्रेड में मौजूद कुल 4 खिलाड़ियों के नए करार से बाहर होने की संभावना है. बाहर होेने वाले ये चारों खिलाड़ी ग्रेड सी से हैं, जिनके नाम केएस भरत, आवेश खान, रजत पाटीदार और जितेश शर्मा हैं. BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रे्क्ट में ग्रेड बी के खिलाड़ियों को 3 करोड़ और ग्रेड सी के खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये मिलते हैं.

Advertisment

नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में इन सबका बंपर फायदा?
अब सवाल है कि वो कौन से खिलाड़ी होंगे, जिन्हें BCCI की ओर से जारी किए जाने वाले टीम इंडिया के नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में जगह मिलती दिखेगी? उन खिलाड़ियों में गिल, यशस्वी और अक्षर तीन ऐसे खिलाड़ी होंगे जिनका प्रमोशन होता दिख सकता है. मतलब ग्रेड बदलने से उन्हें धनराशि में बंपर फायदा हो सकता है. गिल को ग्रेड ए से ए प्लस में डाला जा सकता है. वहीं यशस्वी और अक्षर को ग्रेड बी से ग्रेड ए में डाला जा सकता है.

See also  किसानो का धान बिक्री रकम की लाखों रुपए का धोखाधड़ी करने वाला आरोपी आशीष अग्रवाल को किया गिरफ्तार, थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही...

इनके अलावा श्रेयस अय्यर की एंट्री सुर्खियां बटोर सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि अनुशासन का हवाला देते हुए उन्हें पिछले सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर रखा गया था. लेकिन, इस बार उन्होंने अपने प्रदर्शन से करारा जवाब दिया है. और, BCCI को भी इसकी भनक है. अय्यर के अलावा हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती भी उन खिलाड़ियों में होंगे, जिन्हें नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक् में जगह मिलती दिखेगी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!