Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बलात्कार के दोषियों को 20 साल की सजा, कोरबा न्यायालय का बड़ा फैसला…

कोरबा में बलात्कार के दोषी को 20 साल की सजा

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा में एक युवती से बलात्कार करने वाले दो आरोपियों को प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने 20 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर 3000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

आरोपी सुमन कुमार नेताम उर्फ पिंकू और शांतनु नेताम ने 26 जनवरी 2023 को युवती के साथ बलात्कार किया था। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया था।

अदालत ने आरोपियों को धारा 376 (घ) और 506 भाग-दो भादवि के तहत दोषी ठहराया और उन्हें 20 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त लोक अभियोजक संजय कुमार जायसवाल ने इस मामले में शासन की ओर से पैरवी की।

See also  2047 तक भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सभी के सहयोग से पूरा होगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प, मुख्यमंत्री साय ‘‘आईसीएआई अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन फाइनेंशियल रिपोर्टिंग‘‘ कार्यक्रम में हुए शामिल...

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उन्हें अदालत में पेश किया था। अदालत के निर्णय से पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिला है।

Advertisment

इस मामले के संबंध में अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक एवं अतिरिक्त लोक अभियोजक कटघोरा ने बताया कि यह निर्णय महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति को दर्शाता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!