Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

करुण नायर को किसने संन्यास ले लेने को कहा था? भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली : टीम इंडिया को अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 20 जून से हो रही है. इस 5 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का जब ऐलान हुआ था तब करुण नायर का नाम देख तमाम क्रिकेट फैंस खुश हो गए थे. ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले काफी समय से करुण नायर ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए चयनकर्ताओं को ये बता दिया था कि वो अब टीम इंडिया में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. करुण नायर ने लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी की है. हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि एक भारतीय क्रिकेटर ने उनसे तब संन्यास लेने को कहा था जब उन्हें नेशनल टीम से मौके नहीं दिए जा रहे थे. नायर को प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी ने 2 साल पहले ये सलाह दी थी.

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम और डीआरएम रायपुर ने की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ में रेल परियोजनाओं के कार्य में आएगी तेजी, छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं का होगा तेजी से विस्तार...

करुण नायर ने किया बड़ा खुलासा
डेली मेल के साथ अपने इंटरव्यू में नायर ने कहा, ‘मुझे अभी भी याद है कि एक प्रमुख भारतीय क्रिकेटर ने मुझे फोन करके कहा था कि तुम्हें रिटायरमेंट ले लेना चाहिए, क्योंकि इन लीगों में मिलने वाला पैसा मुझे सुरक्षित रखेगा. ऐसा करना आसान होता, लेकिन मुझे पता था कि पैसे के बावजूद मैं इतनी आसानी से संन्यास लेने के लिए खुद को कोसता. मैं फिर से भारत के लिए खेलना के लिए हार नहीं मानना चाहता था. ये सिर्फ दो साल पहले की बात है और देखिए हम अब कहां हैं. ये पागलपन है, लेकिन अंदर से, मुझे पता था कि मैं काफी अच्छा हूं.’

See also  अमेरिका से परमाणु वार्ता ईरान के लिए हानिकारक : अली खामेनेई

2022 घरेलू सीजन के बाद करुण नायर को कर्नाटक की सभी फॉर्मेट टीम से बाहर कर दिया गया था. 14 सालों तक दमदार बल्लेबाज ने कॉम्पिटेटिव क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया. हालांकि, लंबे इंतजार के बाद उन्हें नॉर्थम्पटनशायर से काउंटी चैंपियनशिप का कॉन्ट्रैक्ट मिला. काउंटी चैंपियनशिप में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और फैंस का दिल जीत लिया.

करुण नायर के इंटरनेशनल क्रिकेट में आंकड़े
करुण नायर ने टीम इंडिया में वापसी कर ली है और अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें धमाकेदार बल्लेबाजी करनी होगी. टीम इंडिया की ओर से नायर ने अभी तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 62.33 के औसत से 374 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 303* रन का रहा है. भारत की ओर से अभी तक सिर्फ दो ही खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाया है. ये दो खिलाड़ी हैं वीरेंद्र सहवाग और करुण नायर. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज ने तीन मैच में 160 के औसत से 320 रन बनाए हैं. अब पांच मैच की टेस्ट सीरीज में भी उन्हें अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!