Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर, नही देने पर एक राय होकर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने वाले दो आरोपी को किया गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्यवाही…

 जांजगीर-चांपा। शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर, नही देने पर एक राय होकर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने वाले दो आरोपी को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी अमित कुमार बियार  उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम नवापारा खैजा चैकी पंतोरा का 10 अक्टूबर 2023 को  रिपोट दर्ज कराया की अपने भाई के साथ 09 अक्टूबर 2023 को रात्रि 8 बजे करीबन रोड किनारे पुल में बैठ कर समोसा खा रहे थे तभी वहां पर बैजलपुर का कृष्णा कश्यप और अपने अन्य साथीयो के साथ सफेद रंग के ब्रेजा गाडी मे आये और प्रार्थी व उसके भाई से शराब पीने के लिए 2,000 रू अवैध रूप मांग करने लगे, पैसा देने से मना किये तो कृष्णा कस्यप और उनके अन्य साथियों द्वारा मिलकर मां बहन का गंदी-गंदी गाली देने लगे और सभी मिलकर हाथ, मुक्का, चप्पल, चुडा, बेल्ट से मारपीट कर भाग गये है की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में आरोपियों के अपराध क्रमांक 355/23 धारा 294, 323, 327, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी कृष्णा कस्यप, अपने साथी रामेश्वर प्रसाद बरेठ के साथ अपने गांव में घुम रहा है, तत्काल बलौदा पुलिस द्वारा बैजलपुर रवाना जो आरोपी पुलिस को देख भाग रहे थे जिसे पुलिस टीम द्वारा दौडाकर पकडा गया। जिसे थाना लाकर पुछताछ किया जो घटना दिनांक को अपने साथियों के साथ शराब पीने के लिए पैसे की मांग किया तथा पैसे नही देने पर प्रार्थी एवं उसके भाई  से हाथ, मुक्का, बेल्ट एवं चुडा से मीरपीट करना स्वीकार किया।
आरोपी कृष्णा कष्यप  उम्र 23 वर्ष निवासी बैजलपुर, रामेश्ववर प्रसाद बरेठ उम्र 21 वर्ष निवासी पहरिया थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा का उक्त कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर 04 दिसम्बर 23 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आर. संतोष रात्रे, श्याम राठौर, संदीप सोनत, हेमंत साहू का सराहनीय योगदान रहा।

See also  ‘‘एक पेड़ महतारी के नाम’’ महाभियान का शुभारंभ, प्रकृति को सहेजने के इस महती आंदोलन का हिस्सा बनें आम नगारिक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, एक पेड़ महतारी के नाम रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, निजी एफ एम चैनल ने जन जागरण के लिए शुरू किया अभियान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!