Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जब सदन में कांग्रेस सांसदों को लोकसभा अध्यक्ष ने लगाई फटकार…

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को सदन में नारेबाजी कर रहे कांग्रेस सांसदों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा, ‘आपकी पार्टी ने देश में लंबे समय शासन किया है। अब आप ही नियोजित तरीके से हंगामा करके सदस्यों का अधिकार छीनना चाहते हैं।’ दरअसल, कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसद अदाणी समूह से संबंधित एक खबर को लेकर सदन में हंगामा कर रहे थे।

क्या है मामला?
सदन में प्रश्नकाल शुरू होते ही कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के सदस्य नारेबाजी करने लगे। ओम बिरला ने उनसे नारेबाजी बंद करने और सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा, ‘आप प्रश्नकाल के दौरान नियोजित तरीके से गतिरोध करते हैं, यह अच्छी परंपरा नहीं है। आपने इतने साल शासन किया है, आप सदन में व्यवधान पैदा करना करते हैं।’

See also  कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर समाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का किया निरीक्षण...

लोकसभा अध्यक्ष ने क्या कहा?
बिरला का कहना था, ‘मैंने कहा है कि दोपहर 12 बजे विषय को रखने देंगे, लेकिन आप चर्चा नहीं चाहते। आप महत्वपूर्ण विषयों को सदन में नहीं लाना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल में सरकार की जवाबदेही तय होती है। यह सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। आप सदस्यों का अधिकार छीनना चाहते हैं।

किस मुद्दे पर हंगामा?
विपक्षी सदस्यों ने जिस खबर को लेकर हंगामा किया, उसमें दावा किया गया है कि सरकार ने गुजरात में अदाणी समूह के नवीकरणीय ऊर्जा पार्क के लिए मार्ग प्रशस्त करने के मकसद से पाकिस्तान सीमा पर राष्ट्रीय सुरक्षा प्रोटोकॉल में ढील दी है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने इस कारोबारी समूह को फायदा पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!