Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम…

जांजगीर-चांपा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या सोनाली सिंह के निर्देशन में 24 अगस्त 2024 को कक्षा-नर्सरी से लेकर कक्षा-बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए कृष्णा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर  विशेष गतिविधि आयोजित कराई गई। जन्माष्टमी की गतिविधियों में सर्वप्रथम संस्था के प्रार्थना प्रांगण में श्री कृष्ण जी की जीवन लीलाओं पर आधारित भिन्न-भिन्न प्रकार के रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सर्वप्रथम कक्षा-12वीं की छात्रा वाणीप्रिया तिवारी द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। गीत के बोल थे ‘‘श्री कृष्ण कन्हैया‘‘। कक्षा-5वीं अ और ब के विद्यार्थियों द्वारा ‘‘आयो रे यशोदा घर‘‘ एवं ‘‘राधे-राधे रिमिक्स‘‘ गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात कक्षा-12वीं की छात्रा अनन्या श्रीवास्तव एवं वाणीप्रिया तिवारी द्वारा श्री कृष्ण जी की जीवनी पर अधारित मुख्य बातें बतायी गई। कक्षा-4थी एवं 3री के  विद्यार्थी आशुतोष राठौर एवं आर्यव देवांगन द्वारा कृष्ण भक्ति पर अधारित गीत प्रस्तुत किया गया। कक्षा- 7वीं ब के विद्यार्थियों द्वारा ‘‘यशोमति मैया से बोले नंदलाला‘‘ गीत गाया गया। तत्पश्चात कक्षा-6वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों के लिये कृष्ण लीला पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गये। प्रश्नोत्तरी की श्रेणी में विद्यार्थी काफी उत्साहित होकर प्रश्नों का उत्तर देते नज़र आए। तत्पश्चात संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी गई। गतिविधि की श्रेणी में कक्षावार कक्षा-1ली एवं 2री के विद्यार्थियों के लिये बांसुरी व मोर पंख बनाने की चित्रकला गतिविधि रखी गई। कक्षा-3री के विद्यार्थियों के लिये श्री कृष्ण जी से संबंधित सहायक सामाग्री बनाने, कक्षा-4थी के विद्यार्थियों के लिए मटका सजावट, कक्षा-5वीं के विद्यार्थियों के लिए झूला सजावट, कक्षा-6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए श्रीमद् भगवत गीता के श्लोक अर्थ सहित लिखने, कक्षा-9वीं से 12वी तक के विद्यार्थियों के लिए श्री कृष्ण जी के जीवन के पाठों पर लेख लिखने इत्यादि गतिविधियाँ आयोजित कराई गई। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने श्री कृष्ण जी की जीवन लीला पर आधारित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की। संस्था संचालक एवं संस्था प्राचार्या द्वारा समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी गई। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, एडमिन स्टाफ एवं ग्राउंड लेवल स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

See also  नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने शहीदों को किया नमन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!