Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में शिविर के माध्यम से आमजनों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी, जनपद पंचायत सक्ति अंतर्गत ग्राम देवरमाल में योजनाओं का लाभ उठाने शिविर में लोगों की उमड़ी भीड़…

सक्ती। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत निरंतर जिले के विभिन्न ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम देवरमाल में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहन के पहुंचने पर ग्रामीण महिलाओं ने स्वागत किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों से योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं। शिविर स्थल पर पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू, जिला पंचायत सदस्य विद्या सिदार, ग्राम सरपंच, पंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा जिला नोडल अधिकारी एवं बीआरसीसी राधेश्याम शर्मा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  Bihar Politics : नीतीश सरकार में ‘कुशवाहा’ फैमिली फैशन! बेटा बिना चुनाव जीते बना मंत्री, RJD बोला– वंशवाद!

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!