Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार के क्षेत्र में हमने बड़ा काम किया है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डड़सेना-कलार समाज ने भी छत्तीसगढ़ के विकास में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका….

स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार के क्षेत्र में हमने बड़ा काम किया है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

डड़सेना-कलार समाज ने भी छत्तीसगढ़ के विकास में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

डड़सेना-कलार सामाज के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल मुख्यमंत्री

डड़सेना-कलार समाज को सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपये देने की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज केशकाल विकासखंड के ग्राम बेड़मा में आयोजित डड़सेना-कलार सामाज के संभाग स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मां दंतेश्वरी, भगवान सहस्त्रबाहु, बहादुर कलारिन और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान डड़सेना-कलार समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समर्थन मूल्य में 65 प्रकार की वनोपज खरीदी के लिए महुए के फूल से तौलकर आभार जताया। साथ ही सामाजिकजनों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने डड़सेना-कलार समाज के लिए केशकाल में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।

Advertisment

मुख्यमंत्री बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार के क्षेत्र में हमने बड़ा काम किया है। देवगुड़ी, माता गुड़ी, पेन गुड़ी का निर्माण कर रहे हैं। साथ ही आदिवासी आस्था स्थलों का कायाकल्प भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी नृत्य महोत्सव का भी आयोजन कर रहे हैं। जिसमें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कलाकार पहुंचते हैं, जिससे हमारी एक अलग पहचान बनी है। इसके साथ ही हमारे लिए गर्व की बात है कि हाल ही में हमने रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का सफल आयोजन किया। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां रामायण पर इतना भव्य आयोजन हुआ और देश ही नहीं विदेश के कलाकार भी इसमें शामिल हुए।

See also  “ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा के साथ 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में हमने बड़े फैसले लिए, किसानों की आय बढ़ाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की। किसानों का ऋण माफी किया। इस साल हम किसानों से 15 क्विंटल की जगह 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि लॉक-डाउन की विपरीत परिस्थिति में भी हमने 17 रुपये किलो के महुआ को 30 रुपये प्रति किलो में खरीदने का काम किया और वनांचल के लोगों को आर्थिक स्थिरता दी। कोदो-कुटकी-रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की शुरुआत हमने की है, इससे किसानों की आय में जबरदस्त वृद्धि हुई है। मक्का भी समर्थन मूल्य में खरीदा जा रहा है।

See also  ट्रंप के ऐलान के बाद थमी ईरान-अमेरिका-इजरायल की जंग! फिर क्यों उठने लगी अमेरिकी राष्ट्रपति के इस्‍तीफे की मांग…

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले हमारा यह प्रयास है। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज 500 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है । उन्हें बड़े शहरों में काम मिला है, हमारे युवा रोजगार पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी दे रहे है ताकि उन्हें अपना लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी हो। हमने पिछले 2 महीने में 48 करोड़ रूपए बेरोजगारी भत्ता के रूप में देकर युवाओं को सम्बल दिया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि डड़सेना-कलार समाज ने भी छत्तीसगढ़ के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह समाज बहुत परिश्रमी है। उन्होंने इस दौरान समाज के नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई भी दी।
उद्योग मंत्री  कवासी लखमा, विधानसभा उपाध्यक्ष  संतराम नेताम, बस्तर सांसद  दीपक बैज, कांकेर सांसद  मोहन मंडावी, विधायक कोण्डागांव  मोहन मरकाम, विधायक संजारी-बालोद  संगीता सिन्हा और कलार समाज के अध्यक्ष पुरुषोत्तम गजेंद्र ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

See also  छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: जांजगीर नैला- छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेताप्रतिपक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री नारायण चंदेल आज भारतीय जनता पार्टी नवागढ़ मंडल की सक्रिय सदस्य सम्मेलन में शामिल होकर कार्यक्रम को संबोधित किए l

इस अवसर विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप, विधायक अनूप नाग, संभागायुक्त बस्तर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., कलेक्टर कोण्डागांव दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण और आमजन उपस्थित थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!