Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

“ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा के साथ 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़, 5 जून। रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत आज दिनांक 05.06.2026 को एक बड़ी कार्रवाई में उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही लगभग 300 किलोग्राम गांजा की खेप को जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं कुशल नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये मूल्य के गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त दो लग्जरी वाहन और मोबाइल फोन जब्त कर कुल लगभग 1 करोड़ 86 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है।

उड़ीसा से मध्यप्रदेश भेजी जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस ने की बहुस्तरीय नाकेबंदी

जानकारी के अनुसार आज सुबह उड़ीसा के सोनपुर क्षेत्र से गांजा की बड़ी खेप दो सफेद रंग की कारों के माध्यम से अनूपपुर (मध्यप्रदेश) ले जाई जा रही थी। सूचना की पुष्टि होने पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा लैलूंगा पुलिस को तत्काल नाकेबंदी कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस द्वारा विभिन्न मार्गों पर सघन नाकेबंदी की गई।

See also  अजीत डोवाल ने ब्राजील के राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार से की मुलाकात

कटकलिया मार्ग पर पकड़ी गई संदिग्ध इनोवा और एक्सएल-6, इनोवा में मिली दोहरी नंबर प्लेट, बढ़ा संदेह

इसी दौरान कटकलिया मार्ग पर घेराबंदी के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक इनोवा और मारुति सुजुकी एक्सएल-6 को रोककर जांच की गई। एक सफेद रंग की इनोवा क्रिस्टा में दो नंबर प्लेट लगी हुई पाई गई। वाहन में नंबर प्लेट OD-10-H-0050 के नीचे CG-13-BY-6540 अंकित नंबर प्लेट लगी हुई थी। संदिग्ध पाए जाने पर प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा इनोवा वाहन में बैठे युवक निखील कश्यप और मारूति सुजुकी XL6 कार में सवार दो युवक रिंकु कश्यप और धर्मेन्द्र मौर्य, तीनों व्यक्तियों को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देकर विधिवत तलाशी ली गई।

Advertisment

दोनों वाहनों से बरामद हुआ 300 किलो गांजा, दो लग्जरी वाहन, मोबाइल और गांजा सहित 1.86 करोड़ की जब्ती

तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा का कुल वजन लगभग 300 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये है।पुलिस ने गांजा के साथ परिवहन में प्रयुक्त इनोवा क्रिस्टा वाहन (कीमत लगभग 20 लाख रुपये), मारुति सुजुकी एक्सएल-6 (कीमत लगभग 14 लाख रुपये) तथा पांच मोबाइल फोन, जिनमें दो आईफोन शामिल हैं (कीमत लगभग 2 लाख रुपये), भी जब्त किए हैं। इस प्रकार कार्रवाई में कुल लगभग 1 करोड़ 86 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की जब्ती की गई है।

See also  IPS रजनेश सिंह पर चल रही विभागीय जांच खत्म, राज्य सरकार ने लिया फैसला...

अनूपपुर तक फैले नेटवर्क की तलाश में पुलिस टीम रवाना

पूछताछ में आरोपियों ने गांजा की खेप मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में अपने सहयोगियों तक पहुंचाने की जानकारी दी है। आरोपियों के विरुद्ध थाना लैलूंगा में धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में फरार अन्य आरोपियों एवं पूरे तस्करी नेटवर्क की पतासाजी के लिए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम सरगुजा और अनूपपुर (मध्यप्रदेश) रवाना की गई है।

इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही सराहनीय भूमिका

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, प्रधान आरक्षक देव कुमार राठिया, नंदू पैकरा तथा आरक्षक शशि भूषण साहू, शशि भूषण उरांव, राजू तिग्गा, चमार साय भगत एवं विनोद कुजूर की सराहनीय भूमिका रही।

See also  Health Tips: गर्मियों के मौसम में हर रोज पिएं एक गिलास छाछ, नहीं होगा डिहाड्रेशन...

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश —

“नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिले को नशामुक्त बनाने के लिए अंतर्राज्यीय तस्करों और उनके पूरे नेटवर्क पर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।”

गिरफ्तार आरोपी-
1. निखिल कश्यप पिता अशोक कश्यप 23 साल, निवासी रामानुजगंज जेल रोड़ वार्ड नंबर 03, बरून्दा घाटपारा थाना रामानुंजगंज, जिला बलरामपुर
2. रिंकु कश्यप पिता राजू कश्यप उम्र 28 साल निवासी नवानगर चिरगापारा, थाना दरिमा जिला सरगुजा
3. धर्मेन्द्र कुमार मौर्य पिता रमेश कुमार मौर्य उम्र 27 साल निवासी हराटोला थाना राजेन्द्रनगर जिला अनूपपुर (MP)

जब्त मशरूका – करीब 300 किलो गांजा, 2 कार (इनोवा, XL6), 5 मोबाइल

जुमला कीमती- 1 करोड़ 86 लाख

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!