Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

विश्व हिन्दू परिषद ने कब्रिस्तान के लिए नैला में भूमि आवंटन पर जताई आपत्ति… तहसीलदार को ज्ञापन सौंप धरना-प्रदर्शन कर नगर बंद आंदोलन की दी चेतावनी…

विश्व हिन्दू परिषद ने कब्रिस्तान के लिए नैला में भूमि आवंटन पर जताई आपत्ति

तहसीलदार को ज्ञापन सौंप धरना-प्रदर्शन कर नगर बंद आंदोलन की दी चेतावनी

जांजगीर-चांपा। विश्व हिन्दू परिषद ने मुस्लिम जमात जांजगीर को कब्रिस्तान के लिए पटवारी हल्का नंबर-7 नैला में भूमि आवंटन किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। परिषद के पूर्व जिला मंत्री अश्वनी राठौर ने जांजगीर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मुस्लिम जमात को नैला में पुनः भूमि आवंटित किए जाने पर धरना-प्रदर्शन, चक्काजाम एवं नगर बंद कर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिला मंत्री अश्वनी राठौर ने ज्ञापन में कहा है कि शासन-प्रशासन द्वारा अंजुमन कमेटी (मुस्लिम जमात) जांजगीर को कब्रिस्तान के लिए भूमि आवंटित करने संबंधी पूर्व में प्रेस के माध्यम से सूचना प्रकाशित कर दावा-आपत्ति मंगाई गई थी, जिसके तहत हिन्दू संगठन, गौ सेवकों, कृषकों तथा हिन्दू समाज द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई थी। परन्तु, मुस्लिम समुदाय जांजगीर द्वारा कब्रिस्तान के लिए पुनः भूमि की मांग किए जाने पर बिना किसी सूचना प्रकाशन के उन्हें भूमि आवंटित किए जाने की जानकारी संज्ञान में आई है। वर्तमान में नगर पालिका जांजगीर-नैला क्षेत्र के अंतर्गत समस्त मुस्लिम समुदाय को उनकी आबादी एवं आवश्यकता से अधिक भूमि शासन-प्रशासन द्वारा कब्रिस्तान के लिए आवंटित की जा चुकी है। इस स्थिति में मुस्लिम समुदाय को किसी प्रकार की कोई भूमि पुनः आवंटित किए जाने पर जांजगीर-नैला क्षेत्र के सभी हिन्दू संगठनों द्वारा एक साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन, चक्काजाम एवं नगर बंद कर विरोध करते हुए उग्र आंदोलन किया जाएगा। विहिप के पूर्व जिला मंत्री राठौर ने ज्ञापन में यह भी कहा है कि उक्त आंदोलन की स्थिति में नगर में धार्मिक सौहार्द्र बिगड़ने एवं किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर उसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।

See also  मनरेगा के विकास कार्यों की स्वीकृति में जांजगीर जिला पंचायत के कर्मचारी अमित सोनी कर रहा कमीशन का खेल, गांव-गांव में सरपंचो तथा जनप्रतिनिधियों को करा रहे झगड़ा, नवीन जिला सक्ती के परियोजना निदेशक का रिमोट कंट्रोल मनरेगा शाखा के बाबू अमित सोनी...

सर्व हिन्दू समाज ने भी सौंपा ज्ञापन

Advertisment

मुस्लिम जमात जांजगीर को कब्रिस्तान के लिए नैला में भूमि आवंटन पर विश्व हिन्दू परिषद ने जहां जांजगीर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कड़ी आपत्ति जताते हुए उग्र आंदोलन एवं नगर बंद करने की चेतावनी दी है तो वहीं सर्व हिन्दू समाज ने भी जांजगीर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अपनी कड़ी आपत्ति जताई है। पटवारी हल्का नंबर-7 नैला के समस्त कृषकों, सूर्यवंशी समाज, चौहान समाज, आदिवासी समुदाय,अन्य पिछड़ा वर्ग, रोहिदास समुदाय सहित अन्य समुदाय के प्रतिनिधियों ने अपने ज्ञापन में कहा है कि मुस्लिम समुदाय जांजगीर को पटवारी हल्का नंबर-7 नैला में किसी प्रकार की कोई भूमि पुनः आवंटित किए जाने पर जांजगीर-नैला क्षेत्र के सभी हिन्दू संगठनों द्वारा एकजुट हो धरना-प्रदर्शन,चक्काजाम एवं नगर बंद कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

See also  जुआ खेलने वाले 12 जुआरियों को किया गिरफ्तार, थाना शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!