Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ग्राम खपरी दोहरे हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी में घटित बुजुर्ग दंपत्ति के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्यवाही थाना मुलमुला एवं सायबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 1 अप्रैल 2026 की सुबह ग्राम खपरी निवासी संतराम साहू (70 वर्ष ) एवं उनकी पत्नी श्यामबाई साहू (65 वर्ष ) का शव उनके घर में खून से लथपथ अवस्था में मिला था। सूचना मिलते ही थाना मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे और तत्काल जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम, डॉग स्कवार्ड एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से साक्ष्य एकत्र किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप सोरी तथा योगिताबाली के नेतृत्व में सायबर टीम द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, संभावित रास्तों एवं स्थानीय सूचनाओं का बारीकी से विशलेषण किया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी की नीयत से बुजुर्ग दंपत्ति के घर में घुसे थे। मृतक के जाग जाने पर पहचान छुपाने के लिए नकली बाल, टोपी एवं मुखौटा लगाए आरोपियों ने चाकू से दंपत्ति पर हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यू हो गई। इसके बाद आरोपी महिला के जेवरात एवं अन्य सामान लेकर फरार हो गए।पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गजेन्द्र पाल दिनकर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की,जिसमें उसने अपने साथी सुरेन्द्र यादव के साथ मिलकर हत्या एवं चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ में अन्य आरोपियों श्यामरतन दिनकर एवं विजेन्द्र पाल दिनकर की भूमिका भी सामने आई आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो चाकू,सोने का हार, चांदी की पायल एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।
जप्त साम्रगी:- घटना में प्रयुक्त दो नग चाकू। चोरी गये एक नग सोने का हार। चांदी का एक जोड़ा पायल। एक
नग मोटटसाईकिल क्र सीजी 1 ए डब्ल्यु 0357
पुलिस ने चारों आरोपियों – गजेन्द्र पाल दिनकर पिता श्यामरतन दिनकर उम्र 24 वर्ष, खपरी थाना मुलमुला,सुरेन्द्र यादव पिता स्व. अमरनाथ यादव उम्र 25 वर्ष, खपरी थाना मुलमुला, श्यामरतन दिनकर पिता स्व.रामनारायण दिनकट उम्र 53 वर्ष, खपरी थाना मुलमुला,विजेन्द्र पाल दिनकर पिता श्यामरतन दिनकर उम्र 26 वर्ष खपरी थाना मुलमुला जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक कार्यवाही शुरू कर दी है। इस अंधे दोहरे हत्याकांड के सफल खुलासे पर पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक सायबर थाना, निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला,
थाना प्रभारी पामगढ़ सावन सारथी, सायबर थाना प्र.आर. राजकुमाट चन्द्रा, प्र. आर. विवेक सिंह, आर. गिरीश कश्यप , प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, माखन साहू, प्रतीक सिंह एवं थाना मुलमुला से सउनि प्रमोद महार, हेमंत महिलागें, संतोष बंजारे प्र. आर. बलबीर सिंह, राजमणि द्विवेदी, अनिल अजगल्ले म.आर. श्वेता सिंह आर. राजेश
कश्यप, राम गोपाल भारती, ओमप्रकाश डहरिया, मनभावन पटेल, भुपेन्द्र कंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

See also  भारतीय जनता युवा मोर्चा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बने जितेंद्र देवांगन

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!