Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में आरोपी विजय भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 04/2024 (धारा 7, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) एवं भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी) के प्रकरण में महत्वपूर्ण आरोपी विजय भाटिया, पिता अशोक भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय, रायपुर में प्रस्तुत किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, ब्यूरो द्वारा आरोपी के निवास, कंपनियों एवं सहयोगियों से संबंधित कुल 08 स्थानों पर तलाशी (सर्च) की कार्यवाही की जा रही है।

तलाशी के दौरान आरोपी के परिसर, संबंधित कंपनियों एवं सहयोगियों के परिसरों से महत्वपूर्ण दस्तावेज, निवेश से संबंधित कागजात तथा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (डिजिटल डिवाइस) जप्त किए गए हैं।

See also  अमोरा गांव में मनाया जा रहा हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन, कलश यात्रा में शामिल हुए जिपं. के सभापति राजकुमार साहू

प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!