Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

VIDEO: राष्ट्रपति के आगमन से पहले पीएम मोदी ने कर्तव्य पथ से उठाया कचरा? यूजर्स में मची जानने की होड़…

भारत ने रविवार को अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाया और अपनी सैन्य शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में बेहतरीन मार्चिंग टुकड़ियां, मिसाइलें और अलग-अलग स्वदेशी हथियारों की झलकियां शामिल थीं.

इस मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल और पीले रंग का धारीदार “साफा” पहना. उन्होंने इसे सफेद कुर्ता-पायजामा और भूरे रंग की बंदगला जैकेट और पॉकेट स्क्वायर के साथ पहना था.

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को कर्त्तव्य पथ पर लेने और उनका स्वागत करने लिए खड़े हैं. वीडियो स्वागत से कुछ वक्त पहले शूट किया गया था.

See also  स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, महिला संचालिका सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया कचरा?

MyGov के सोशल मीडिया हैंडल ने एक्स पर वीडियो शेयर किया और पीएम मोदी को स्वच्छ भारत का राजदूत बताया. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मोदी कूड़ा उठाकर अपने निजी सुरक्षा गार्ड को देते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसने उसे अपनी जेब में रख लिया. MyGov इंडिया ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “स्वच्छ भारत के राजदूत- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी!

Advertisment

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति की अगवानी करते हुए कूड़ा उठाकर स्वच्छता के महत्व को प्रदर्शित किया.” अब वीडियो में किया जा रहा दावा लोगों को रास नहीं आ रहा है और लोग ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर पीएम ने फर्श से उठाया तो क्या उठाया.

See also  विश्व जल दिवस पर जल सभ्यताओं की जीवन रेखा, इसे भविष्य की पीढ़ियों के लिए बचाना जरूरी : पीएम मोदी...

यूजर्स ने पूछा, आखिर क्या उठाने झुके पीएम

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे. वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. एक यूजर ने लिखा…यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरों से अलग हैं. शानदार पहल… गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं. एक और यूजर ने लिखा…पीएम ने ऐसा पहली बार नहीं किया है. वो कई बार कचरा उठा चुके हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आखिर पीएम ने क्या उठाया है. मुझे जानने की उत्सुकता हो रही है.

See also  कोर्ट कमिश्नर रविन्द्र शर्मा ने जिले के ब्लैक स्पॉट एवं अन्य दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का किया निरीक्षण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!