Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, महिला संचालिका सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। शहर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने भिलाई के एक प्रतिष्ठित इलाके में संचालित स्पा में छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने महिला संचालिका समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात स्मृति नगर चौकी और महिला रक्षा टीम की संयुक्त कार्रवाई में जुनवानी रोड स्थित VR टावर के सेकंड फ्लोर पर संचालित ‘अगम स्पा’ में छापेमारी की गई. इस दौरान मौके से महिला संचालिका समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रिया सिंह (निवासी कोहका, मूलतः पश्चिम बंगाल), स्वतंत्र द्विवेदी, राहुल चौधरी, विकास गेंद्रे और धर्मसिंह कोबरा गड़े शामिल हैं. पुलिस ने छापे के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और संदिग्ध नंबर भी बरामद किए हैं. पुलिस को लंबे समय से इस स्पा में अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी. इस इनपुट की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

See also  भारत में कब आएगी न्यू जनरेशन Hyundai i20? कंपनी ने उठा दिया नए मॉडल से पर्दा

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि शहर में इस तरह के रैकेट के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अन्य स्पा सेंटरों की भी निगरानी की जा रही है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!