Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

वेदांता प्लांट हादसा: 1 करोड़ मुआवजे की मांग, मजदूर संघ ने प्रबंधन पर लापरवाही के लगाए आरोप

सक्ती। सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर हादसे को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने कड़ा रुख अपनाया है। इस दुर्घटना में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 घायल अब भी गंभीर हालत में इलाज करा रहे हैं।

भारतीय मजदूर संघ ने मृतकों के परिजनों के लिए कम से कम 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है। संघ का कहना है कि यह हादसा महज दुर्घटना नहीं, बल्कि प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का नतीजा है। साथ ही उन्होंने घायलों के इलाज का पूरा खर्च कंपनी द्वारा उठाने और उचित बीमा लाभ देने की भी मांग की है।

See also  RBI का बड़ा तोहफा: सस्ते होंगे घर-कार समेत सभी तरह के लोन और EMI, रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती

यह हादसा 14 अप्रैल की दोपहर डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई स्थित प्लांट में हुआ, जब अचानक बॉयलर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ और मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

वहीं कंपनी प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपये और एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया है, जबकि घायलों को 15 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की गई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!