Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा आयोजन, CM ने जारी किए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘सुशासन तिहार 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 1 मई से 10 जून 2026 तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा, जिसके तहत गांव-गांव और शहरों के वार्ड स्तर पर जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

CM विष्णु देव साय ने जारी किया पत्र
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को पारदर्शी, सरल और तेज सेवाएं देना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बीते वर्ष के सफल अनुभव को देखते हुए इस बार अभियान को और व्यापक बनाया गया है।

See also  50 हजार लोगों ने छोड़ी नौकरी, लाखों पर खतरा… क्या है ट्रंप-मस्क का ‘छंटनी प्लान’ जिससे US में गहराया संकट...

शिविरों में होगा मौके पर समाधान
इस अभियान के तहत आयोजित शिविरों में जनता की समस्याओं को मौके पर ही हल करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और पात्र हितग्राहियों को लाभ भी तत्काल दिया जाएगा। आवेदन का अधिकतम एक माह के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

गांव और वार्ड स्तर पर लगेगा सिस्टम
ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 20 ग्राम पंचायतों के समूह के आधार पर शिविर लगाए जाएंगे, जबकि शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर बनाए जाएंगे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर शिकायतों का निपटारा करेंगे।

See also  फ्लाईऐश ब्रिक्स के कठिन कार्य को गंगाजली समूह की महिलाओं ने बनाया आसान,  ब्रिक्स की मांग बढ़ी तो परिवार ने हाथ बढ़ाकर किया सहयोग....

जनप्रतिनिधियों की होगी सक्रिय भागीदारी
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इस अभियान में मंत्री, सांसद और विधायक भी सक्रिय रूप से शामिल होंगे। साथ ही मुख्य सचिव और प्रभारी सचिव भी शिविरों का निरीक्षण करेंगे ताकि व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

Advertisment

30 अप्रैल तक लंबित मामलों का निपटारा
सीएम ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि 30 अप्रैल 2026 तक लंबित मामलों को विशेष अभियान चलाकर निपटाया जाए। इसमें भूमि विवाद, मनरेगा भुगतान और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के मामले प्राथमिकता पर रहेंगे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!