छत्तीसगढ़राज्य एवं शहररायपुर
बिग ब्रेकिंग: रायपुर दक्षिण विधायक माननीय श्री सुनील सोनी के नेतृत्व में रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं,जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है।
रायपुर दक्षिण विधायक माननीय श्री सुनील सोनी जी के नेतृत्व में रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है।
इसी कड़ी में माननीय विधायक जी के प्रयासों से चन्द्रशेखर आजाद वार्ड स्थित शमशानघाट में विकास कार्यों के लिए 1.25 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है जिससे वहां शेड निर्माण, सौंदर्यीकरण, आहता निर्माण व अन्य विकास कार्य किए जाएंगे।
इसे लेकर माननीय विधायक श्री सोनी ने कहा कि रायपुर दक्षिण में सुविधाओं का विस्तार करना हमारी प्राथमिकता है और इसी के साथ हम क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाने की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।



