Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

36 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के राहौद में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात जन जागरूकता का कार्यक्रम आयोजन किया गया…

जांजगीर-चांपा। जिले में 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 18 जनवरी 2025 को राहौद में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य:
सड़क दुर्घटनाओं को रोकना, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देना और लोगों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए प्रेरित करना।

यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी एवं निरी कमलेश सेंडे द्वारा हेलमेट पहन कर दो पहिया वाहन चलाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, नो पार्किंग में वाहन न खड़ा करने और नशे में वाहन न चलाने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की अपील की गई।

See also  कलेक्टर सपत्नी पहुंचे बाजार, सड़क किनारे लगे दुकानों से की खरीदारी, खरीदे मिट्टी के दीये,कुम्हारों का बढ़ाया उत्साह, कुम्हारों और अंचल के ग्रामीणों का टैक्स माफ करने का आदेश...

जान-माल की सुरक्षा पर बल:

Advertisment

यातायात नियमों का पालन न करने से होने वाले जान- माल की हानि पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षित वाहन चालन की महत्ता समझाई गई।

यातायात पुलिस की अपील:

– हमेशा यातायात नियमों का पालन करें।
– वाहन के सभी दस्तावेज दुरुस्त रखें।
– बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन न चलाएं।
– नशे की स्थिति में वाहन चलाने से बचें।
– नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने से परहेज करें।

इस पहल का उद्देश्य जिले में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करना है।

जांजगीर- चांपा पुलिस सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने की अपील करती है।

See also  मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम जारी, 01 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि में तैयार होगी फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली, 4 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में 12-13 अगस्त और 19-20 अगस्त को आयोजित होंगे विशेष शिविर....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!