Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह, नाम जान चौंक जाएंगे…

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. 18 जनवरी (शनिवार) को मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा की. चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी, जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित चैम्पियंस ट्रॉफी इस बार ‘हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और दुबई में खेला जाना है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 19 फरवरी को मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में होगा. जबकि भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से खेलेगी.

चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर. चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे. टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं. उनके साथ बाकी दो टीमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को रखा गया है. सभी 8 टीमें अपने-अपने ग्रुप में 3-3 मुकाबले खेलेंगी. इसके बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. पहला सेमीफाइनल दुबई, जबकि दूसरा लाहौर में होगा. इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में यदि कोई टीम फाइनल तक पहुंचती है, तो वो टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेलेगी.

See also  जिला पंचायत सीईओ ने किया आदर्श मतदान केंद्रों का निरीक्षण, आदर्श मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओ का लिया जायजा, सभी केंद्रों में मिली व्यवस्थित सुविधाएं...

चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप

ग्रुप ए – पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश

ग्रुप बी – दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड

Advertisment

चैम्पियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल…

19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची 20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई 21 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची 22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर 23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई 24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका,

रावलपिंडी 26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड,

लाहौर 27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश,

रावलपिंडी 28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया,

लाहौर 1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड,

कराची 2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत,

दुबई 4 मार्च- सेमीफाइनल-1,

See also  दवा कंपनियों पर ट्रंप ने गिराया 100 फीसदी का टैरिफ बम, कुछ ही घंटों में खाक हुए 74 हजार करोड़

दुबई 5 मार्च- सेमीफाइनल-2,

लाहौर 9 मार्च- फाइनल,

लाहौर (भारत के फाइनल में पहुंचने पर दुबई में खेला जाएगा) 10 मार्च- रिजर्व डे

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!