Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नेशनल हाईवे 149 बी में सिवनी व बालपुर मार्ग पर एप्रोच रोड की मांग, जिला पंचायत के सभापति उमा राजेंद्र राठौर ने जनदर्शन में दिया आवेदन…

जांजगीर-चाम्पा। सारागांव से कटघोरा से तक निर्माण धीन नेशनल हाईवे क्रमांक 149 बी ग्राम सिवनी चांपा से बालपुर जाने वाली संपर्क मार्ग को ओवरब्रिज क्रॉस कर रहा है जिला पंचायत के सभा पति उमा राठौर ने बताया कि अत्यंत खेद का विषय है कि इस ओवर क्रॉस बिंदु पर एप्रोच रोड का निर्माण प्रस्तावित नहीं है जिसमें इस क्षेत्र के अनेक गांव को इस राष्ट्रीय राजमार्ग का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिला पंचायत के सभापति उमा राजेंद्र राठौर ने सोमवार को जनदर्शन में कलेक्टर से मुलाकात करते हुए उक्त ओवर क्रॉस पॉइंट पर एप्रोच रोड नहीं बनने से सिवनी बालपुर रीवापार दर्राभाटा खारवानी सोहागपुर बहेराडी जाटा सुकरीकला सुकरीखुर्दा अमलडीहा जैसे दर्जनों गांव के निवासियों को इस हाईवे का समुचित उपयोग नहीं कर पाएंगे लोगों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में दो-दो रेलवे फाटक पार कर नेशनल हाईवे तक पहुंचाना पड़ेगा जिससे उन्हें अत्यधिक असुविधा होगी विशेष उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र के जाटा बहेराडी दर्राभाटा खारवानी जैसे गांव में सब्जी उत्पादन बहुतायात मात्रा में होता है यदि इस पॉइंट पर एप्रोच रोड का निर्माण हो जाता है तो किसानों को अपने उत्पादन बड़े बाजारों में समय पर पहुंचने में भारी सुविधा होगी और यह राजमार्ग क्षेत्रीय कृषि अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा इस संबंध में पूर्व में भी उमा राठौर ने अपने पत्र क्रमांक 518 में 4 मार्च 2024 को पत्र के माध्यम से निवेदन किया गया था किंतु आज तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है फिर आज एक बार कलेक्टर से मिलकर विनम्र आग्रह किया है कि नेशनल हाईवे 149 बी पर सिवनी बालपुर संपर्क मार्ग के बिंदु पर एप्रोच रोड की स्वीकृति तत्काल प्रदान करने की मांग की है जिससे जनसामान्य को इसका लाभ मिल सके।

See also  तबला वादन विधा में नन्हा तबला वादक अनीश बनर्जी ने मारी बाजी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!