Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जनअदालत के नाम पर ले ली दो ग्रामीणों की जान…

बीजापुर। जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। मामला थाना तरेम क्षेत्र के ग्राम बुड़गीचेरू का है। नक्सलियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या को अंजाम दिया गया है।

एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि देर रात माओवादियों ने तर्रेम थाना क्षेत्र के तालाबपारा निवासी कारम राजू (32) तथा बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बुड़गीचेरू नयापारा निवासी माड़वी मुन्ना (27) की हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना तरेंम पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

इससे पूर्व बीजापुर जिले में ही 26 जनवरी की रात ग्राम केशामुंडी निवासी ग्रामीण भदरू सोढ़ी पिता हिडमा (41) के घर पर घुसकर नक्सलियों ने बेरहमी से कुल्हाड़ी से वार कर भदरू सोढ़ी की हत्या कर दी थी।

See also  एआईसीसी पर्यवेक्षक सुरेश कुमार, कांग्रेस जनों की बैठक लेंगे...

मौके से नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा बरामद हुआ है, जिसमें भदरू सोढ़ी पर गद्दारी का आरोप लगाते हुए लिखा था कि वह सलवा जुडूम में काम करता था।

अब तक 70 ग्रामीणों की हत्या

Advertisment

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए वर्ष 2024 से अब तक 70 से अधिक ग्रामीणों को मौत के घाट उतार चुकी है। नक्सलियों ने बीजापुर जिले में ही दर्जन भर ग्रामीणों की हत्या कर चुके है। इससे पूर्व नक्सलियों ने 21 दिसंबर 2024 को बीजापुर जिले में जनअदालत लगाकर एक ही परिवार के 2 लोगों की हत्या की थी।

See also  IPL 2025: 50 करोड़ के 2 खिलाड़ी, आज IPL 2025 में बिखेरेंगे जलवा; एक तूफान तो दूसरा मचाता है तबाही...

वहीं 11 दिसंबर 2024 बीजापुर के फरसेगढ़ में 35 साल के युवक पर मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या की थी। 6 दिसंबर 2024 को बासागुड़ा थाना इलाके के तिम्मापुर गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या की गई थी।

8 दिसंबर 2024 को मद्देड़ इलाके के लोदेड़ गांव में 40 साल की महिला की हत्या, 12 नवंबर 2024 को पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर ग्रामीण माड़वी दुलारू की हत्या, 29 अक्टूबर 2024 को बीजापुर जिले में नक्सलियों ने 35 साल के ग्रामीण दिनेश पुजारा की हत्या की थी। वहीं 23 अक्टूबर 2024 को सुकमा जिले में ग्रामीण को अगवा कर उसकी हत्या की की गई थी।

See also  जो अच्छा कार्य करे उसका सम्मान होना ही चाहिए - राजेश्री महंत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!