Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एयरपोर्ट पर दो महिला यात्री गिरफ्तार, इस बैग से मचा हड़कंप…

जयपुर। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की सूचना के आधार पर कस्टम्स विभाग ने जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई की. यहां दो महिला यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है. ये दोनों महिलाएं बैंकॉक से जयपुर पहुंची थीं. तलाशी के दौरान महिलाओं के पास से लगभग 6 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद किया गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस प्रतिबंधित मादक पदार्थ की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई है. जानकारी के अनुसार, कस्टम्स अधिकारियों को जैसे ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली, उन्होंने बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट FD 130 से उतरने वाली दो महिला यात्रियों पर विशेष नजर रखी. गहन जांच के दौरान जब अधिकारियों ने उनके ट्रॉली बैग की तलाशी ली, तो उसमें से करीब 6 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ. इसके बाद तुरंत दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.

See also  दहेज प्रताड़ना में पत्नी से मारपीट करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही

गिरफ्तारी के बाद कस्टम्स विभाग ने दोनों महिला यात्रियों को 1 फरवरी 2025 को एनडीपीएस कोर्ट के समक्ष पेश किया. सुनवाई के बाद न्यायालय ने दोनों महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. अब कस्टम्स विभाग और अन्य एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि क्या इन महिलाओं का संबंध किसी अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से है. यहां 10 दिन पहले भी राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने जयपुर में हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी के मामले में एक युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया था. हाइड्रोपोनिक वीड एक प्रकार का गांजा है, जिसे बिना मिट्टी के खास तकनीक से उगाया जाता है. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत भी अधिक होती है.

See also  जिले में राष्ट्रीय टीकाकरण के अवसर पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीव्ही वैक्सीन अभियान का हुआ शुभारंभ

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!