Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिले में राष्ट्रीय टीकाकरण के अवसर पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीव्ही वैक्सीन अभियान का हुआ शुभारंभ

0 एचपीव्ही टीकाकरण अभियान के तहत कलेक्टर ने टीका लगवाने वाली बालिकाओं को दिया प्रमाण पत्र
 
       जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय टीकाकरण के अवसर पर गर्भाशय के मुख के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) से बचाव के उद्देश्य से जिले में मानव पैपिलोमा वायरस (एचपीव्ही) से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत कलेक्टर जन्मेजय महोबे की उपस्थिति में आज जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा में एचपीव्ही टीकाकरण किया गया। इस दौरान बालिकाओं को एचपीव्ही वैक्सीन लगाई गई तथा उन्हें टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई एवं कलेक्टर ने प्रमाण पत्र का वितरण किया। कलेक्टर ने कहा कि यह टीकाकरण अभियान यह टीकाकरण महिलाओं में होने वाले गर्भाशय के मुख के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) से बचाव के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है।
      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिले की लगभग 16,000 बालिकाओं को एचपीव्ही वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर नियमित रूप से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एचपीव्ही वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, शासकीय अस्पतालों में यह टीका बालिकाओं को केवल एक बार लगाया जाएगा, जो पूर्णतः निःशुल्क है। टीकाकरण के लिए बालिकाओं को अपने अभिभावक के साथ जिला चिकित्सालय आना आवश्यक है। साथ ही आयु सत्यापन के लिए आधार कार्ड अथवा जन्म प्रमाण पत्र तथा पंजीयन हेतु अभिभावक का मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा।
      कलेक्टर महोबे ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 वर्ष की बालिकाओं को एचपीव्ही वैक्सीन लगवाकर उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ अनिता श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ एस कुजुर सहित चिकित्सकगण व संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  दिल्ली में आंधी-तूफान के बाद गिरी 4 मंजिला इमारत:

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!