Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में सक्रिय अधिगम विषय पर एक दिवसीय सेमीनार आयोजित…

जांजगीर-चांपा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या सोनाली सिंह के निर्देशन में 15 दिसम्बर 2024 को ‘‘सक्रिय अधिगम‘‘ विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। इस सेमीनार में सी.बी.एस.ई प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती अरूणा पाण्डेय (प्राचार्या कृष्णा पब्लिक स्कूल, उसलापुर, बिलासपुर) तथा शुभांक सिंह ठाकुर (सी.बी.एस.ई रिसोर्स पर्सन पी.जी.टी मैथ्स, बिलासपुर) के द्वारा जाँजगीर जिले के शिक्षक-शिक्षिकाओं को ‘‘सक्रिय अधिगम‘‘ विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। सर्वप्रथम प्रशिक्षण देने आये विशेषज्ञों का स्वागत तिलक लगाकर एवं संस्था की प्राचार्या सोनाली सिंह के द्वारा पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। तत्पश्चात् माँ सरस्वती के तैल्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सेमीनार का शुभांरभ किया गया। अरूणा पाण्डेय द्वारा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए, ‘‘सक्रिय अधिगम‘‘ के नियमों एवं सिद्धांतो को बताया गया। उन्होनें सक्रिय अधिगम के पद्धतियों एवं परिणाम के संबंध में सारगर्भित जानकारी प्रदान की। आगे प्रशिक्षण के दौरान कक्षा में सक्रिय अधिगम के समय आने वाली कठिनाईयों एवं उसके हल के बारे में बताया गया। यदि हम कक्षा में बच्चें को किसी विषय के बारे में सीखा रहें है, यदि वह बच्चा शिक्षक के साथ-साथ सक्रिय भागीदारी निभा रहा है तथा विषय को अच्छे से समझ पा रहा है तो सक्रिय अधिगम परिलक्षित होती है। यदि कक्षा में विद्यार्थियों को प्रकरण समझाते समय विद्यार्थी सक्रिय भागीदारी नहीं निभाते है तो वह सक्रिय अधिगम ना होकर निष्क्रिय अधिगम कहलाएगा। तत्पश्चात् शुभांक सिंह ठाकुर द्वारा कार्यशाला को संबोधित करते हुए सक्रिय अधिगम की उपयोगिता को समझाते हुए बताया गया कि सक्रिय अधिगम में मुख्य रूप से चिंतनशील अनुभव, वार्ता, अवलोकन एवं स्वंय की भागीदारी का होना आवश्यक है, जबकि निष्क्रिय अधिगम में केवल सूचना एवं विचार प्राप्त किया जाता है। दोनों विषेषज्ञों द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षक-शिक्षिकाओं को कक्षा में सक्रिय अधिगम सीखाने के गुण बताए गए।  इस कार्यक्रम में लोटस पब्लिक स्कूल, जांजगीर, अघोर विद्या पीठ, पोडी दल्हा, गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल, बनारी, एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार, जी.एल.डी पब्लिक स्कूल, खैरताल, लॉयन डी.ए.वी अकलतरा तथा ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के शिक्षक-शिक्षिकाएँ लाभांन्वित हुए। इस सेमीनार में अरूणा पाण्डेय एवं शुभांक सिंह ठाकुर द्वारा सक्रिय अधिगम विषय पर दी गई जानकारी का लाभ उठाने तथा शिक्षण कार्य में उन्हे अमल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था संचालक आलोक अग्रवाल व प्राचार्या सोनाली सिंह के द्वारा शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान धन्यवाद ज्ञापन के माध्यम से किया गया तथा आये हुए विशेषज्ञों को शॉल एवं श्रीमत् भगवद् गीता देकर सम्मनित किया गया। कार्यषाला का संचालन नीलम सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एडमिन स्टॉफ एवं ग्राउंड लेवल स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

See also  मैनेजर-कैशियर ने नगर निगम के हड़पे 80 लाख:एक्सिस-बैंक के कर्मचारियों ने नहीं किया जमा, पैसे अपने पास ही रख लिए

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!