Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

25 हजार घरों को पीएम सूर्यघर बनाने का लक्ष्य, प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने की समीक्षा…

रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में छत्तीसगढ़ के 25 हजार घरों को रोशन करने का लक्ष्य रखा गया है। इन घरों में एक से तीन किलोवाट तक क्षमता के सोलर संयंत्र स्थापित किये जाएंगे, जिससे लोग अपने घर की छतों पर तीन किलोवाट के संयंत्र से हर महीने 300 यूनिट बिजली का उत्पादन कर पाएंगे। इस योजना में 50 हजार से 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के खाते में आएगी।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर ने मुख्यालय स्थित सेवाभवन में पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी 18 वृत्तों के अधीक्षण अभियंताओं को निर्देशित किया कि इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करें।

See also  झुग्गी बस्ती से निकलकर श्रमिकों के बच्चों ने बनायी अंतर्राष्ट्रीय पहचान... भारतीय साफ्ट बाल टीम में राज्य के तीन युवा कर रहे हैं प्रतिनिधित्व...

भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरआई) ने पीएम सूर्यघर योजना की शुरुआत 13 फरवरी को की थी। उक्त योजना में 1 किलोवाट के संयंत्र पर 30 हजार रुपए, 2 किलोवाट के संयंत्र पर 60 हजार और 3 किलोवाट पर 78 हजार रूपए का केंद्रीय अनुदान प्रदान किया जाएगा।एक किलोवाट सौर संयंत्र से प्रतिदिन 4 यूनिट तक औसत बिजली उत्पादन होगा। तीन किलोवाट में प्रतिदिन 12 यूनिट बिजली पैदा होगी।

यदि उपभोक्ता इतनी बिजली खपत नहीं करता तो इसका क्रेडिट से बिल में तय सौलर टैरिफ के अनुसार एडवांस जमा कर दिया जाएगा। उपभोक्ता अपने घर के बिजली मीटर में संबद्ध भार (लोड) के आधार पर उतने ही भार का संयंत्र लगाने के लिए पात्र होगा। इसके लिए पीएमसूर्यघर योजना के पोर्टल या पीएम सूर्यघर मोबाइल एप में जाकर पंजीयन कराना होगा। पंजीयन पूरा होने पर विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर स्थल निरीक्षण करेंगे, जिसके बाद सौर प्लांट को स्वीकृति प्रदान की जाएगी। सोलर प्लांट लगने के बाद अनुदान राशि उपभोक्ता के खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी।

See also  Summer Sale 2025 : 1 मई से शुरू होगा स्मार्टफोन धमाका! iPhone से लेकर OnePlus तक पर मिलेंगे बेहतरीन डिस्काउंट, जानें कहां मिलेगी तगड़ी डील…

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में इस वित्तीय वर्ष में 25 हजार उपभोक्ताओं को लाभ देने का लक्ष्य है। पूरे प्रदेश में इस योजना के लिए अभी तक 6368 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 6216 उपभोक्ताओं के स्थल संयंत्र लगाने के लिए उपयुक्त हैं। अभी तक 312 घरों में संयंत्रों की स्थापना की जा चुकी है।

Advertisment

प्रबंध निदेशक कंवर ने इस योजना की मुख्यालय स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश भी दिये हैं। बैठक में मुख्य अभियंतागण राजेंद्र प्रसाद, केएस भारती, एमडी बड़गईया, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एएम परियल तथा अधीक्षण अभियंता एन बिंबीसार उपस्थित थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!