छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
व्यवस्था के शिक्षक भरोसे तुषार आश्रम, यहां के अधीक्षक के साथ ही शिक्षक रहते है नदारद ग्रामीणों का आरोप…

व्यवस्था के शिक्षक भरोसे तुषार आश्रम
यहां के अधीक्षक के साथ ही शिक्षक रहते है नदारद ग्रामीणों का आरोप
सक्ति-जैजैपुर। विकास खंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत तुषार में स्थित अनुसूचित जाति बालक आश्रम तुषार में संचालित है जहां पर दो शिक्षक पदस्थ है और जानकारी के अनुसार दोनो शिक्षक आश्रम से हमेशा नदारत रहते है यह भी ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की यह दोनो शिक्षक आश्रम आते है और हस्ताक्षर कर चले जाते है जो समझ से परे हुवे है। आपको यह बता दे की यह आश्रम के अधीक्षक मुख्यालय में निवास नही करते है अपने घर से आवाजाही करते है और यह आश्रम भगवान भरोसे चल रहा है यह आश्रम के रोकड बही पंजी की ईमानदारी से जांच किया जाए तो बड़ी भ्रष्टाचार उजागर होने की संभावना है।
व्यवस्था के शिक्षक भरोसे तुषार आश्रम
आपको बता दे की ग्रामीणों का आरोप है कि यहां के अधीक्षक ने आश्रम के शाला समिति एवं गांव के सरपंच सहित जन प्रतिनिधियों के बिना सहमति से दो व्यवस्था के रूप में शिक्षक से आश्रम संचालित हो रही है और नवीन जिला सक्ति के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी अनभिज्ञ है। जबकि पूर्व में इसी आश्रम में सनसनीखेज घटना घट चुकी है उसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी यहां के अधीक्षक के मनोबल को बढ़ाए हुए है और वह व्यवस्था के शिक्षक के भरोसे आश्रम को छोड़ कर नदारत रहते है जिससे ही ऐसे अधीक्षक पर कोई कार्यवाही नहीं करना कहि ना कहि जिम्मेदार विभाग के अधिकारियो के संलिप्तता महसूस की जा रही है।
शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं
आप को बता दे की आश्रम तुषार के अधीक्षक के द्वारा 15 अगस्त 2023 को झंडा फहराया गया जिसमे ग्राम पंचायत स्तर के सरपंच, उपसरपंच एवं पंच जैसे जनप्रतिनिधियों का अपमान किया गया। इन सभी को निमंत्रण नही दिया गया था जिसकी शिकायत संबंधित विभाग को 3 महीने पूर्व किया जा चुका है जिसकी आज पर्यंत तक कार्यवाही नहीं किया गया है।
मेरे पास जांजगीर से लोकेश्वर बघेल
अधीक्षक आश्रम तुषार का फाइल आया हुआ है। उसमे जांच टीम गठित करूंगा और जांच में सही पाया जाता है तो निश्चित रूप से कार्यवाही करूंगा।
संजय सिंह
सहायक आयुक्त सक्ती
मेरे द्वारा अधीक्षक आश्रम तुषार की शिकायत संबंधित विभाग से किया गया है लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी आज पर्यंत तक कार्यवाही नहीं किया गया है कही ना कही विभाग की लापरवाही है।
ओम प्रकाश चंद्रा
सरपंच
ग्राम पंचायत तुषार



