Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण की बैठक संपन्न…

निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण की बैठक संपन्न
 
      जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में विधानसभा निर्वाचन 2023 निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस विभाग, नोडल अधिकारी एफएसटी, एसएसटी जिला परिवहन अधिकारी, वाणिज्यकर अधिकारी, लीड बैंक आफिसर शामिल रहे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ आर के खुंटे ने बताया कि निर्वाचन के दौरान आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए कार्य करना है। एफएसटी, एसएसटी टीम को निरीक्षण के दौरान अगर कोई राशि या कोई वस्तु, प्रचार सामग्री प्राप्त होती है तो संबंधित के दस्तावेज की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। बैठक में प्रतिदिन टीम को मॉनिटरिंग करना है और रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर लवीना पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, इनकम टैक्स अधिकारी एम.एस. ध्रुव, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर चंदन कुमार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  नक्सल विरोधी अभियान पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा आरोप, कहा- “राहुल गांधी की भूमिका संदिग्ध, मेरे पास है प्रमाण…”

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!