Raigarh News: रायगढ़ में खुलेगा जीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर का दफ्तर, दो डिप्टी कमिश्नर भी बैठेंगे

इंट कमिश्नर का दफ्तर, दो डिप्टी कमिश्नर भी बैठेंगे
अब रायगढ़ के व्यापारियों को बिलासपुर जाने की जरुरत नहीं
आज राज्य स्तर के अफसर दफ्तर का निरीक्षण करेंगे
सारंगढ़ में भी स्टेट जीएसटी का नया सर्कल खुलेगा
रायगढ़। अब रायगढ़ में स्टेट जीएसटी का ज्वाइंट कमिश्नर का कार्यालय खुलेगा, यह दफ्तर अब तक बिलासपुर में हुआ करता था, उसे अब रायगढ़ में खोलने का सेटअप जारी कर दिया गया है। अप्रैल में इस संबंध में वाणिज्यकर विभाग के उपसचिव ने इस संबंध आदेश जारी किया था, वहीं अब तक स्टेट जीएसटी के काम के लिए सारंगढ़ और जशपुर के व्यापारियों को रायगढ़ आना पड़ता था, अब नई व्यवस्था के तहत सारंगढ़ और जशपुर में दोनों जगहों में सहायक आयुक्त का नया सर्कल ऑफिस खोला जाएगा, इन सारी व्यवस्थाओं से रायगढ़ के साथ सारंगढ़ और जशपुर के व्यापारियों को भी इसका फायदा मिल सकेगा।
हालांकि रायगढ़ के जीएसटी से जुड़े मामलों में अपील से जुड़े केस की सुनवाई बिलासपुर में ही होगी। वाणिज्यकर (जीएसटी) मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर यह कदम स्टेट जीएसटी विभाग ने उठाया है और
रायगढ़ को यह बड़ी सौगात मिली है। जेसी दफ्तर खुलने को लेकर रायगढ़ में मंगलवार को राज्य स्तर अफसर निरीक्षण करने के लिए रायगढ़ आ रहे है।
बिलासपुर में पहले अंबिकापुर, रायगढ़, कोरबा, कोरिया जैसे कई शहरों के सर्कलों के मामलों की सुनवाई बिलासपुर में ही होती थी, बिलासपुर में जेसी के तीन अफसरों अलग अलग बांटा गया था। अब अंबिकापुर और रायगढ़ में भी ज्वाइंट कमिश्नर का दफ्तर खोल दिया गया है, रायगढ़ में पदस्थ उपायुक्त राखी अग्रवाल का भी कुछ दिनों पहले अंबिकापुर ट्रांसफर कर दिया गया है, रायगढ़ में नए ज्वाइंट कमिश्नर के अलावा डिप्टी कमिश्नर जैसे पदों पर नया पदस्थापना होगी। आने वाले दिनों में यहां नए अफसरों की तैनाती हो जाएगी।
अपील से जुड़े मामले की सुनवाई बिलासपुर में होगी
स्टेट जीएसटी के अफसरों का कहना है कि अभी फिलहाल जीएसटी के जो अपील से जुड़े मामले हैं, उसकी सुनवाई बिलासपुर के ज्वाइंट डायरेक्टर (अपीलीय) में ही होगी। बिलासपुर में इसका दफ्तर अलग से है, रायगढ़ के मामलों को बिलासपुर ही जाना पड़ेगा, लेकिन वेट, जीएसटी रजिस्ट्रेशन सहित अन्य मामलों की सुनवाई रायगढ़ में हो जाएगी, कई सारी सुविधाएं भी लोगों को यही पर ही मिलेगा।
दो डिप्टी कमिश्नर भी रायगढ़ में बैठेंगे
रायगढ़ में ज्वाइंट कमिश्नर का दफ्तर खुलने के बाद यहां पर दो डिप्टी कमिश्नर भी रायगढ़ में ही बैठेंगे, ज्वाइंट कमिश्नर रायगढ़ के दफ्तर में ही दो डिप्टी कमिश्नर रायगढ़ में ही बैठेंगे। सेटअप के अनुसार यह व्यवस्था यहां पर भी लागू रहेगी, इसके अलावा इनके लिपिकीय कर्मचारी रायगढ़ में ही बैठेंगे, अब तक रायगढ़ में दो सहायक आयुक्त ही बैठा करते थे। अब सेटअप के व्यवस्था के तहत यह व्यवस्था रायगढ़ में ही होगा, चक्रधर नगर थाने के पास जो राज्यकर विभाग का जो दफ्तर इसमें सारी व्यवस्थाएं जुटाने के लिए काम तेजी से की जा रही है।
व्यापारियों को यह फायदा होगा
ज्वाइंट डायरेक्टर का दफ्तर रायगढ़ में खुलने से यहां व्यापारियों को कई तरह की सुविधाएं मिलेगी, जिसमें वेट रिविजन से जुड़े मामलों की अपीलीय सुनवाई रायगढ़ में ही होगी, 250 करोड रूपए से अधिक का टर्नओवर वाले व्यापारियों का जीएसटी असेसमेंट भी रायगढ़ में हो सकेगा। वहीं जीएसटी नंबर अलॉटमेंट और नया रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन कैसिलेंशन से जुड़े मामलों का भी काम रायगढ़ के ज्वाइंट कमिश्नर के दफ्तर में ही होगा, इसके अलावा प्रशासनिक कसावट और सुदृढ़करण भी तेजी से काम होगा। रायगढ़ सर्कल वन और टू के अलावा सारंगढ़ और सक्ती में जो नए सहायक आयुक्त के दफ्तर होंगे, यह रायगढ़ के जेसी दफ्तर कार्यक्षेत्र में होगा।
सारंगढ़ में भी अब नया दफ्तर खुलेगा
सारंगढ़ बिलाईगढ़ नया जिला गठन होंने के बाद अब सारंगढ़ में नया सर्कल ऑफिस खोला जाएगा, वहीं जशपुर में पहले सहायक आयुक्त का कार्यालय नहीं था। यहां के व्यापारियों को भी रायगढ़ आना पड़ता था, अब जशपुर में भी नया सहायक आयुक्त (सर्कल) दफ्तर खुल जाएगा, हालांकि उसका कार्यक्षेत्र अंबिकापुर ज्वाइंट कमिश्नर के कार्यालय के कार्यक्षेत्र में कामकाज होगा। 30 अप्रैल को वाणिज्यकर विभाग के उपसचिव एसके सिंह ने यह आदेश जारी किया था। अब इसका आदेश आने के बाद इसमें क्रियान्वयन शुरु कर दिया गया है।



