Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

परिवहन मंत्री अकबर ने नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय भवन का किया लोकार्पण, वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट और लाइसेंस जारी की प्रक्रिया को बनाया पारदर्शी: मंत्री अकबर…

परिवहन मंत्री अकबर ने नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय भवन का किया लोकार्पण

वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट और लाइसेंस जारी की प्रक्रिया को बनाया पारदर्शी: मंत्री अकबर

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज बेमेतरा जिले के नवनिर्मित ज़िला परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने नया कार्यालय भवन मिलने पर अधिकारियों और जिले वासियों को बधाई दी। लोकार्पण के अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा, कलेक्टर पी.एस.एल्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट एवं लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया गया है। ताकि लोगों को अधिक बेहतर सुविधा मिले। उन्होंने आवश्यकतानुसार ड्राइविंग टेस्ट और प्राइवेट फिटनेस सेंटर्स की संख्या बढ़ाने पर भी बल दिया। मंत्री अकबर ने इस मौके पर परिवहन विभाग द्वारा संचालित की जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग नवाचारी पहल से नागरिक सुविधाएं बढ़ी है और इससे लोग आसानी से अपना काम करा पा रहें है।

Advertisment

इस दौरान मंत्री मोहम्मद अकबर ने कार्यालय भवन के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया और परिसन की व्यवस्था व साफ़-सफ़ाई बनाएं रखने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को परिसर में छायादार-फलदार पौधों का रोपण करने को कहा।

See also  संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, मेडिकल कॉलेज भवन, छात्रावास, ऑडिटोरियम सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

सर्वसुविधायुक्त है नया परिवहन कार्यालय – ज़िला परिवहन अधिकारी अरविंद भगत ने बताया कि कार्यालय भवन कुल 3.8 एकड़ क्षेत्र में फैला है और जिसे 1.76 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। दो मंजिला नए भवन में स्टोर रूम, रिकॉर्ड रूम, प्रशासनिक शाखा सहित अधिकारियों तथा कर्मियों के लिए कक्ष बनाए गए हैं। साथ ही सुरक्षा कर्मियों के रहने के लिए भी बैरक बने है। कार्यालय में भू-तल पर कॉन्फ्रेन्स हॉल और दूसरी मंज़िल पर मीटिंग कक्ष बनाया गया है। लर्निंग लायसेंस, स्थायी लायसेंस, बस परमिट व अन्य कार्य के लिए परिसर में खुलने वाली विंडो से काग़ज़ात जमा करने की व्यवस्था की गई है।

See also  छत्तीसगढ़ी सिनेमा की धमकः ‘मोर छइहा भुइयां 3’ रिलीज के लिए तैयार, छत्तीसगढ़ में जोरदार प्रमोशन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!