Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

विधानसभा आम निर्वाचन 2023: डाकमत पत्र जारी किये जाने के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित…

विधानसभा आम निर्वाचन 2023
 
डाकमत पत्र जारी किये जाने के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित
 
      जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संचालन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में प्रथम पाली में शासकीय इन्द्रजीत महाविद्यालय अकलतरा में अकलतरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत अकलतरा एवं बलौदा विकासखण्ड के बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाईजरों को तथा द्वितीय पाली में जांजगीर के जिला ऑडिटोरियम हॉल में जांजगीर चांपा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाईजरों के लिए अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं को डाक मतपत्र जारी किये जाने के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
      इसके साथ ही दिव्यांग मतदाता और 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं के लिए डाक मत पत्र के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जांजगीर चांपा, नीरनिधि नंदेहा, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) चांपा, वहीदुर्रहमान, नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट एवं उप संचालक पायल पाण्डेय, डॉ. चन्द्रकांत राठौर एवं डॉ. आर.के. पटेल उपस्थित थे।

See also  जांजगीर सांसद श्री मति कमलेश जांगड़े|छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री माननीय श्री रामविचार नेताम जी से निज निवास पर भेंट मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जानी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!