Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

59 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 40 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

59 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 40 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार
 
जांजगीर-चांपा। 59 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 40 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 04 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अगामी विधान सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुऐ अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 11 अक्टूबर 2023 को मुखबीर सूचना मिला की थाना अकलतरा, शिवरीनाराय, बलौदा, नवागढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर गठित टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी पणेन्द्र सिंह उम्र 30 साल के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब, मोहन लाल साहू उम्र 53 साल के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब, गिरधारी लाल उम्र 53 साल के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी संजय कर्ष के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला किमती 10 हजार 300 रूपए बरामद किया गया है।
आरोपी पणेन्द्र सिंह उम्र 30 साल निवासी अमोरा थाना मुलमुला के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 511/2023 आरोपी मोहन लाल साहू उम्र 53 साल निवासी तुस्मा के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 444/2023 आरोपी गिरधारी लाल उम्र 53 साल निवासी बछौद के विरूद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 357/2023 एवं आरोपी संजय कुमार कर्ष उम्र 27 साल निवासी सेमरा के विरूद्व थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 295/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में प्रदीप कुमार सोरी एसडीओपी जांजगीर, निरी. अशोक द्विवेदी, निरी. कमलेश सेण्डे, निरी. तुलसिंह पट्टावी, उपनिरी मनोहर सिन्हा, राकेश सूर्यवंशी, सउनि बाबुलाल दिवाकर, प्रआर तारिकेश पाण्डेय एवं गठित टीम का सराहनीय योगदान रहा।

See also  BRO में निकली इतने पदों पर भर्ती, ये है अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!