Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नगरदा वॉटरफॉल में दर्दनाक हादसा: पहाड़ से फिसलकर युवक की मौत, दोस्तों संग आया था पिकनिक मनाने

लगातार बारिश से चट्टानों पर जमी काई बनी हादसे की वजह, एक सप्ताह में सक्ती के पिकनिक स्पॉट पर दूसरी मौत

जांजगीर-चांपा/सक्ती। सक्ती जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नगरदा वॉटरफॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पिकनिक मनाने आए एक युवक की पहाड़ से फिसलकर गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरमाल निवासी रोशन उर्फ राहुल पटेल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रोशन अपने दोस्तों के साथ नगरदा वॉटरफॉल घूमने और स्नान करने पहुंचा था। लगातार हो रही बारिश के कारण चट्टानों पर काई जमी हुई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद उसके दोस्तों ने तत्काल उसे उपचार के लिए चांपा के बीडीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिजनों को जानकारी दी और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया।

See also  मंत्री लखन लाल देवांगन ने स्वास्थ्य कर्मियों एवं अतिथि शिक्षकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, 114 स्वास्थ्य कर्मियों एवं 11 अतिथि शिक्षकों की डीएमएफ से हुई नियुक्ति...

सिर, फेफड़े और लीवर में गंभीर चोटें

बीडीएम अस्पताल के डॉक्टर डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान युवक के सिर में गंभीर चोट के साथ फेफड़े और लीवर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त पाए गए। डॉक्टरों के अनुसार, चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी।

Advertisment

एक सप्ताह में दूसरी मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

नगरदा वॉटरफॉल सहित सक्ती जिले के पिकनिक स्थलों पर यह एक सप्ताह के भीतर दूसरा जानलेवा हादसा है। लगातार बारिश के दौरान फिसलन बढ़ने के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी व्यवस्था नहीं होने से पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से बारिश के मौसम में सावधानी बरतने और खतरनाक चट्टानों पर न चढ़ने की अपील की गई है।

See also  जिला प्रशासन द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की पहल, कलेक्टर ने ली यूनिसेफ, स्काउट गाईड, एनएसएस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!