Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG CRIME : कांग्रेस-नेता और दोस्तों ने बार संचालक को पीटा, शराब नहीं देने पर डंडे से किया हमला

बिलासपुर : बिलासपुर में एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है, जहां एक कांग्रेस नेता पर बार संचालक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

आरोप के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नाजिम खान ने देर रात बार संचालक मोहम्मद तौसिफ को फोन कर शराब की मांग की। बार बंद होने की बात कहने पर पहले गाली-गलौज की गई, फिर शराब नहीं मिलने पर पैसे की मांग की गई। जब संचालक ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और मारपीट की।

See also  आयुष्मान खुराना के आगे पस्त पड़े ऋषभ शेट्टी, ड्यूड की भी हवा निकली, 5 दिन में ही पार कर दिए 100 करोड़

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने डंडे और हाथ-मुक्कों से हमला किया, जिसमें उसे चोट आई और बाद में अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। घटना के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग वाहन की सायरन सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

वहीं नाजिम खान ने सभी आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि विवाद शराब को लेकर नहीं, बल्कि पार्किंग को लेकर हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को गलत तरीके से पेश किया गया है और पुलिस को एफआईआर दर्ज करने से पहले सीसीटीवी फुटेज की जांच करनी चाहिए थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!