Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

तेज गति में वाहन चलाने पाए जाने तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वालो पर यातायात पुलिस द्वारा की जा रही है कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। तेज गति में वाहन चलाने पाए जाने तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वालो पर यातायात पुलिस लगातार लगातार कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिला पुलिस यातायात जांजगीर द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया, जिसमें वाहनों में नम्बर प्लेट अस्पष्ट होना, नो पार्किंग में वाहन खड़ी करना, मोटर सायकल में तीन सवारी वाहन में सिलेक्टर ग्लास नही होना, पार्किंग लाईन का नही होना, तेज गति से वाहन चालाने, शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरूद्ध तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध अलग-अलग धाराओं के तहत कुल 48 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 16,900 रूपए का समन शुल्क लिया गया है।
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में वाहन चालकों को समझाईस दी जा रही है।

See also  Chhattisgarh BJP SC Morcha appointments : अजा (अनुसूचित जनजाति) मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!