Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिले में सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने हेतु जिले के दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा संकेतिक बोर्ड एवं ट्री रिफ्‌लेक्टर…

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने हेतु जिले के दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा संकेतिक बोर्ड एवं ट्री रिफ्‌लेक्टर लगाया जा रहा है।
राजेंद्र कुमार जायसवाल अति पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा एवं यदुमणि सिदार अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चाम्पा के मार्ग दर्शन में यातायात पुलिस  जांजगीर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जिले के दुर्घटनाजन्य सड़क खंभों में संकेतिक बोर्ड लगाया जा रहा है। जिसके तहत् थाना अकलतरा क्षेत्रांर्तगत एन. एच. 49 पर एफ.सी.आई बोदाम के पास, थाना जांजगीर क्षेत्रांर्तगत शारदा चौक, नेताजी चौक, पी.एन.बी. बैक के पास, पोस्ट आफिस के पास, कोतवाली थाना के पास एवं चर्च के पास एवं थाना चांपा क्षेत्रांर्तगत गेमन पुल के पास एवं भोजपुर अंडर ब्रिज के पास सांकेतिक बोर्ड लगाया गया है।  बलौदा पहरिया रोड़ एवं जांजगीर नवागढ़ सड़क किनारे पेड़ो पर दोनो ओर ट्री रिफ्‌लेक्टर लगाया जा रहा है। जिसके तहत् कुल 150 ट्री रिफ्‌लेक्टर लगाया गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी यातायात प्रभारी एवम यातायात पुलिस जांजगीर का सराहनीय योगदान है।

See also  डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन : सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!