Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

हाथ-पैर में कंपन, थकान और कमजोरी, मामूली नहीं हैं ये लक्षण…

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से लोगों को अक्सर ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जहां कुछ लोग हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों को लो बीपी की समस्या रहती है। लेकिन क्या आप लो ब्लड प्रेशर के कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको समय रहते लो बीपी के लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

हाथ-पैर में कंपन महसूस होना

क्या आपको अपने हाथों में और पैरों में कंपन या फिर झुनझुनी महसूस होती है? अगर हां, तो ये लक्षण लो ब्लड प्रेशर की समस्या का संकेत साबित हो सकता है। इसके अलावा हर समय बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होना, इस तरह का मामूली दिखने वाला लक्षण भी लो बीपी की तरफ इशारा कर सकता है।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद मल्टीपरपज स्कूल का किया लोकार्पण... मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर और विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष का अवलोकन किया... अत्याधुनिक लैब, स्मार्ट क्लास से सुसज्जित है स्कूल...

चक्कर आने पर हो जाएं सावधान

अगर आपको बार-बार चक्कर आ रहे हैं, तो हो सकता है कि आपका ब्लड प्रेशर लो हो। लो ब्लड प्रेशर की वजह से आपका सिर घूम सकता है। इस तरह के लक्षण एक साथ नजर आने पर तुरंत किसी अच्छे से डॉक्टर से कंसल्ट कर अपना चेकअप करवाएं वरना आपकी हार्ट हेल्थ और ओवरऑल हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

Advertisment

कैसे मिल सकता है छुटकारा?

अगर आप लो ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो घर पर नमक-चीनी का घोल बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा लो ब्लड प्रेशर में कॉफी को कंज्यूम करने की सलाह भी दी जाती है। अगर आप चाहें, तो डार्क चॉकलेट खाकर भी लो बीपी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा लो ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने के लिए आप ज्यादा पानी पीना शुरू कर सकते हैं।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बस्तर अंचल को बड़ी सौगात...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!