Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

इन लोगों को नहीं करना चाहिए लहसुन का सेवन…

भारतीय रसोई में लहसुन बेहद ज़रूरी सामग्री माना जाता है। बिना इसके किसी भी रेसिपी का स्वाद फीका लगने लगता है। लहसुन का इस्तेमाल सिर्फ खानपान में ही नहीं बल्कि कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद है। आयुर्वेद में भी कहा गया है कि सुबह के समय लहसुन की कच्ची कली का सेवन करने से कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं। गर्म तासीर होने की वजह से सर्दियों में लोग इसका सेवन भी ज़्यादा करते हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए लहसुन का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है। चलिए, जानें किन लोगों से लिए लहसुन का सेवन हानिकारक साबित हो सकता है ।

See also  दीपक ने उप पुलिस अधीक्षक सविता दास को पक्षियों को भूख-प्यास से बचाने मिट्टी के पात्र दिए...

खून को करें पतला: अगर आप ब्लड थिनर ले रहे हैं तो लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह रक्त के थक्कों को बनने से रोकता है। इसलिए अगर आप किसी ऐसी अवस्था से गुजर रहे हैं तो एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

एसिडिटी की समस्या: अगर किसी व्यक्ति को एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग या पेट दर्द की समस्या हैं तो उसे लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें फ्रुक्टेन नामक तत्व पाया जाता है। ऐसे में जब लोग उच्च फ्रुक्टेन भोजन खाते हैं, तो यह छोटी आंत में पूरी तरह से अवशोषित नहीं होता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बनता है।

See also  श्रमिकों के बुढ़ापे की चिंता हुई दूर, श्रमिकों की पेंशन हुई जारी, 60 वर्ष पूर्ण कर चुके आठ और श्रमिकों के पेंशन पर श्रम मंत्री सह छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष लखन लाल देवांगन के निर्देश पर प्रतिमाह 1500 रुपए पेंशन हुआ जारी...

हार्ट बर्न: अगर आप गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग से पीड़ित हैं, तो लहसुन का सेवन करने से पहले विचार करना चाहिए। गैस्ट्रोओसोफेगल में पेट का एसिड वापस फूड पाइप में जमा होने लगता है, जिसके कारण इनडाइजेशन की समस्या हो जाती है। इसके साथ ही हार्ट बर्न की समस्या भी हो जाती हैं।

लो ब्लड प्रेशर: आयुर्वेद के अनुसार जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती हैं। उनके लिए सुबह के समय 1-2 कली लहसुन का खाना फायदेमंद है। वहीं इसके उल्टा जिन लोगों को लो बीपी की समस्या हैं वो लहसुन का सेवन करने से बचें। क्योंकि इससे आपका ब्लड फ्लो और धीमा हो जाएगा, जिससे ब्लड प्रेशर और भी ज्यादा कम हो जाएगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!