Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बीजापुर में ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान ने की खुदकुशी, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली

बीजापुर, 30 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ड्यूटी पर तैनात एक सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार सुबह करीब 5 बजे मिंगाचल कैंप स्थित सीआरपीएफ 22वीं बटालियन में हुई।

मृतक जवान की पहचान पप्पू यादव, निवासी भोजपुरी, बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों पहले ही छुट्टी से लौटकर कैंप में वापस ड्यूटी पर आया था। बुधवार की सुबह अपनी सर्विस राइफल से उसने खुद को गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप के अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो देखा कि पप्पू यादव लहूलुहान हालत में गिरा पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  Video : कोलकाता में कोहराम, चुनाव रणनीति बनाने वाली कंपनी IPAC के चीफ के घर ED की रेड, पहुंचीं CM ममता

घटना की जानकारी मिलते ही नैमेड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!