Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ड्रोन तकनीक से नैनो यूरिया के छिड़काव का किया गया जीवंत प्रदर्शन, विकसीत भारत संकल्प यात्रा से ग्रामीणों को जमीनी स्तर पर सीधे मिल रही योजनाओं की जानकारी और लाभ…

जांजगीर-अकलतरा। विकासखंड अकलतरा में 16 दिसंबर 2023 से 25 जनवरी 2024 तक विकसीत भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे कृषि विभाग द्वारा मान. यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख योजना पी.एम. किसान सम्मान निधि, स्वायल हेल्थ कार्ड, के.सी.सी., प्राकृतिक एवं जैविक खेती, नैनौ फर्टिलाईजर ड्रेन स्प्रे प्रदर्शन शामील है। इसी क्रम में ग्राम बनाहील में कृषक नवल सिंह के 2.0 हे. गेहुॅ फसल मे नैनो यूरिया फर्टिलाईजर का ड्रोन स्प्रे के माध्यम से छिडकाव किया गया है। इसी प्रकार 26 दिसंबर 2023 को कृषक महेन्द्र पाटले ग्राम नरियरा के 1.5 हे. खेत में गेहू एवं सरसो फसल में नैनो यूरिया फर्टिलाईजर का ड्रोन स्प्रे किया गया है। कृषक नवल सिंह के खेत मे ड्रोन स्प्रे कृषक के साथ मान. जनप्रतिनिधी सुमीत सिंह, गुरू दयाल पाटले एवं एम. डी. मानकर उप संचालक कृषि, पंकज पटेल अनु. कृषि अधिकारी, पामगढ़ एवं रजीव दिक्षीत, वरि कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर “नैनो यूरिया फसलो में यूरिया कि अपेक्षा लाभदायक यूरिया डालते है तो काफी हिस्सा गैस बनकर हवा में उड़ जाता है, जबकि पानी का अधिक इस्तेमाल होने पर वह जड के निचे ज्यादा चला जाता है इससे पौधो को फायदा नही मिलता वही फसलो पर अत्यधिक इस्तेमाल से इसका मृदा स्वास्थ पर भी बुरा असर पड़ता है। कृषक नैनो फर्टिलाइजर का उपयोग ड्रोन स्प्रे के अलावा समान्य हैड एवं बैटरी चलित स्प्रेयर के माध्यम से कर सकते है। नैनो यूरिया का छिडकाव फसलो पर अधिक प्रभावी है और इससे उत्पादकता पर भी सकारात्मक प्रभाव पडेंगा।
कृषक महेन्द्र पटेल के खेत मे ड्रोन स्प्रे कृषक के साथ रजीव दिक्षीत, वरि. कृषि वैज्ञानिक कृषि
विज्ञान केन्द्र जांजगीर एवं एन.के. दिनकर वरि. कृषि विकास अधिकारी वि.ख.-अकलतरा नैनो यूरिया फर्टिलाईजर का ड्रोन स्प्रे के उपयोग के बारे मे स्वंम कृषक नवल सिंह ग्राम बनाहिल एवं कृषक महेन्द्र पाटले ग्राम नरियरा के द्वारा यह बताया गया कि यह कम समय में अधिक एरिया में उर्वरक, दवाई का छिड़काव किया जा सकेगा एवं इससे संसाधन की बचत तथा मजदुरी व्यय भी कम आवेगा।
उक्त नैनो यूरिया फर्टिलाईजर का ड्रोन स्प्रे प्रदर्शन में मान जनप्रतिनिधी सुमीत सिंह, गुरू दयाल पाटले एवं कृषि विभाग के अधिकारी एम. डी. मानकर उप
संचालक कृषि जांजगीर, रजीव दिक्षीत, वरि कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर, पंकज पटेल अनु. कृषि अधिकारी पामगढ़ एन. के. दिनकर वरि.कृषि विकास अधिकारी वि.ख.-अकलतरा शिवम प्रतिनिधी नेशनल फर्टिलाईजर लिमि. दुर्गेश यादव ग्रा.कृ.वि.अधि. उपस्थित रहे।

See also  IRS तरन्नुम बनाई गईं स्टेट GST की विशेष आयुक्त, आदेश जारी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!