Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आयुष्मान भारत योजना के तहत अनुबंधित अस्पतालों की हो सतत् मॉनिटरिंग: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग की ली समीक्षा बैठक…

रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महानदी भवन मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अधिकारियों से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य में आयुष्मान भारत के योजना के अंतर्गत अनुबंधित अस्पतालों की सतत् मॉनिटरिंग की जाए। जिसके लिए राज्य नोडल एजेंसी के स्तर पर रिक्त प्रशासकीय एवं तकनीकी पदों की भर्ती शीघ्र किया जाए।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बैठक में कहा कि जिन अस्पतालों द्वारा योजना के विपरीत मरीजों से अतिरिक्त राशि लिए जाने की अथवा अन्य अनियमितता संबंधी शिकायते प्राप्त होती है, उनकी नियमानुसार जांच कर सख्ती से कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिया है कि योजना के अंतर्गत उपचार लेने वाले मरीजों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

See also  C.G News : शादी से पहले कांग्रेस नेता गिरफ्तार! कवर्धा में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर 10 साल तक शोषण का आरोप

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले, आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ऋतुराज रघुवंशी, एमडी एनएचएम डॉ. जगदीश सोनकर, एमडी सीजीएमएससी पद्मिनी भोई साहू समेत विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

राज्य शासन ने जारी किया बजट

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत सतत् स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निजी एवं शासकीय अस्पतालों के क्लेम भुगतान के लिए राज्य शासन द्वारा तृतीय किश्त 247.50 करोड़ रु. वित्त विभाग ने जारी कर दी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!