Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नंदनी ने पैरा से कलेक्टर की  हुबहू तस्वीर बना भेट की…

जांजगीर-चांपा। सुकली में रहने वाली छात्रा कु नंदनी बघेल पिता अनंदराम बघेल सृजनात्मक दक्षता,चित्रकारी में किसी परिचय का मोहताज नही है,वो किसी का भी तस्वीर देखकर हुबहू पैरा से तस्वीर बनाने में माहिर है। उन्होंने कलेक्टर आकाश छिकारा का हुबहू पैरा से तस्वीर बनाकर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर को भेट की। कलेक्टर ने उनकी सृजन दक्षता को देखकर नंदनी को इस क्षेत्र में और अधिक सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन करने शुभकामनाए देते हुए उन्हे बुके भेटकर सम्मान किया। इस कार्य में पिता अनंद राम बघेल ने सदैव उनके कार्यों को सजाने संवारने का कार्य करते रहे है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसियेशन इनके कला में निखार लाने लगातार प्रयास कर रहा है। ज्ञात हो कि  जाजवल्य महोत्सव,रायपुर, बनारस व दिल्ली में भी इनका पैरा आर्ट प्रदर्शनी लग चुका है। तथा जाने माने फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन का भी इनके द्वारा पैरा से हुबहू फोटो बनाया जा चुका है। इस दौरान नंदनी बघेल के पिता अनंद राम बघेल टीचर्स एसोसियेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी,जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह,जिला सचिव बोधीराम साहू,जिला सयोजक विजय प्रधान,आई टी सेल प्रभारी शिव पटेल सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। टीचर्स एसोसियेशन ने  कलेक्टर द्वारा चलाए जा रहे महती अभियान बोलेगा बचपन का क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से बेहतर ढंग से कार्य योजना के साथ स्कूलों में करने की जानकारी वीडियो सहित बताया गया जिस पर कलेक्टर ने प्रशंसा करते हुए टीचर्स एसोसियेशन के किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इसके अलावा कैरियर मार्गदर्शन युवा संकल्प से विकल्प तत्कालीन कलेक्टर ओ पी चौधरी के कार्यकाल में किए कार्यों की भी चर्चा किए,जिसकी कलेक्टर ने सराहना की।

See also  राशि बड़ी और काम छोटा क्या इन्ही वजह से रेंजर मनेंद्रगढ़ पर उठती रही है उंगली, मनेंद्रगढ़ रेंज में कराए गए सभी कार्यों का सूचना पटल मौके से क्यूं है गायब...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!