Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

48 घंटे में तीन मंदिरों की चोरी का खुलासा: 16.60 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, 3 आरोपी व एक बाल अपचारी पकड़े गए

जांजगीर-चांपा, 5 अगस्त 2026। जिले में तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात का जांजगीर-चांपा पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। साइबर थाना, नवागढ़ और बम्हनीडीह पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक सहित तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया लगभग 16 लाख 60 हजार रुपये मूल्य का शत-प्रतिशत माल, वारदात में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक कटर तथा मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार 1-2 अगस्त की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने जिले के तीन मंदिरों को निशाना बनाया था। बम्हनीडीह के रामजानकी मंदिर से दो चांदी के छत्र, नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महत स्थित चंडी दाई मंदिर से नौ देवी प्रतिमाओं के चांदी के मुकुट, सोने के आभूषण, दान पेटी व नगदी तथा ग्राम जगमहंत के बद्री विशाल मंदिर से चांदी का छत्र चोरी कर लिया गया था। इन घटनाओं के संबंध में थाना नवागढ़ में दो तथा थाना बम्हनीडीह में एक अपराध दर्ज किया गया था।

See also  प्रदेश के आकाश गुरुदिवान पहुंचे फाइनल में सीनियर वर्ग में कजाकिस्तान के खिलाड़ी से होगा मुकाबला...

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) स्वयं घटनास्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे और साइबर थाना, नवागढ़ तथा बम्हनीडीह पुलिस को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलेंडन यार्क के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने घटनास्थलों और आसपास के मार्गों का गहन निरीक्षण किया। पुलिस ने करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान बम्हनीडीह से नवागढ़ की ओर घटना के समय चार युवकों को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखा गया। साइबर तकनीक और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।

See also  Raigarh News: कलयुगी बेटे की काली करतूत, डंडे से वार कर अपने ही पिता को मार डाला, बेटे को घर का काम करने की नसीहत पड़ा महंगा

पूछताछ के दौरान पहले आरोपी पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते रहे, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर प्रशांत पटेल के घर के पीछे गड्ढे में छिपाकर रखा गया चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया। पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के छत्र, मुकुट, दान पेटी से चोरी की गई नगदी, ताला काटने में इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक कटर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली।                                पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लाखों रुपये के कर्ज में डूबे हुए थे। आर्थिक तंगी से उबरने के लिए उन्होंने घटना से एक दिन पहले तीनों मंदिरों की रेकी की और सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Advertisment

गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत पटेल (23 वर्ष), प्रभात पटेल (18 वर्ष 2 माह) और परमानंद पटेल (25 वर्ष), तीनों निवासी ग्राम घुटिया, थाना पामगढ़ शामिल हैं। इसके अलावा मामले में एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक की भी संलिप्तता पाई गई है, जिसके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

See also  छत्तीसगढ़ क्रिकेट में बड़ा बदलाव! अमय खुरासिया को मिली कमान….बने क्रिकेट टीम के नए कोच

इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना नवागढ़ प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, थाना बम्हनीडीह प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप सिंह सहित साइबर, नवागढ़ एवं बम्हनीडीह पुलिस की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!