Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से धाराशिव-रोगदा सड़क निर्माण की मिली स्वीकृति…

जांजगीर-चांपा। विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से ग्राम धाराशिव से रोगदा तक सड़क निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। ज्ञात हो कि विधानसभा बजट सत्र 2024-25 के दौरान विधानसभा जांजगीर-चांपा के कुल 14 प्रमुख मार्गो के निर्माण के लिए अनुशंसा पत्र विधायक ब्यास कश्यप के द्वारा लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरूण साव को प्रेषित किया गया था। इसमें धाराशिव से रोगदा मार्ग, लंबाई 3.80 किलोमीटर भी शामिल था। इस कार्य की स्वीकृति बजट में दी जा चुकी थी किन्तु प्रशासकीय स्वीकृति जारी नही हुई थी। दिनांक 14 अगस्त 2025 को उक्त कार्य की विधिवत् प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। ग्राम धाराशिव से रोगदा तक कुल 3.80 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ 27 लाख 69 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। बहुप्रतिक्षित सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने से धाराशिव एवं रोगदा क्षेत्र के निवासियों में हर्ष है तथा उन्होंने विधायक ब्यास कश्यप के प्रति आभार प्रकट किया है।

See also  शिवरीनारायण मण्डल में विकसित भारत जी राम जी जनजागरण कार्यशाला सम्पन्न

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!