Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शिक्षक की लापरवाही से छात्र की आंख की रोशनी गई, अभिभावक ने की कार्रवाई की मांग

कोरबा : कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला चूनचूची में एक गंभीर घटना घटी। तीसरी कक्षा के छात्र अवल बंजारे की आंख की रोशनी स्कूल प्रबंधन और शिक्षक की कथित लापरवाही की वजह से चली गई। इस मामले में पीड़ित परिजनों ने शिक्षक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना 09 जुलाई 2025 की है, जब अवल बंजारे रोज की तरह स्कूल गया था। उसकी मां ने उसे सुबह 9:30 बजे स्कूल में छोड़ा था, लेकिन उस दिन शिक्षक लगभग 11 बजे पहुंचे। जब तक शिक्षक नहीं आए, बच्चे बिना देखरेख के स्कूल में मौजूद थे। इसी दौरान कक्षा के ही छात्र रिहान ने कथित रूप से डंडे से अवल की बायीं आंख पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

See also  Ind vs Pak, Asia Cup 2025: इसमें इतनी जल्दी क्या है? भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

परिजनों का आरोप है कि चोट लगने के बाद भी बच्चे को स्कूल में घंटों बैठाकर रखा गया और किसी तरह की प्राथमिक चिकित्सा या सूचना नहीं दी गई। जब अभिभावक दोपहर 3 बजे बच्चे को लेने स्कूल पहुंचे, तब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!