छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
शराब में जहरीली पदार्थ मिलाकर पति समेत 03 लोगो की हत्या के मामले में पत्नी एवं प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजने वाले पुलिस अधि/कर्म. को पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई प्रसस्ति पत्र…

शराब में जहरीली पदार्थ मिलाकर पति समेत 03 लोगो की हत्या के मामले में पत्नी एवं प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजने वाले पुलिस अधि/कर्म. को पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई प्रसस्ति पत्र
जांजगीर-चांपा। शराब में जहरीली पदार्थ मिलाकर पति समेत 03 लोगो की हत्या के मामले में पत्नी एवं प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजने वाले पुलिस अधि/कर्म. को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रसस्ति पत्र दी गई।
आरोपीया जयंती साण्डे द्वारा अपने प्रेमी के साथ शराब में जहरीली पदार्थ मिलाया था, जिससे पीने से आरोपीया की पति सहित 02 अन्य लोगो की मृत्यु हो गया था।
आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 446/2023 धारा 302, 328, 304, 34 भादवि के तहत कार्यवाही कर 06 सितम्बर 2023 को जेल भेजा जा चुका है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जहरीली शराब सेवन से मृतक संत कुमार साण्डे (पति), संजय कुमार साण्डे, जितेन्द्र कुमार सोनकर निवासी परसाही बाना थाना अकलतरा की मृत्यु हो गई थी, जिसमें शराब में जहरीली पदार्थ मिलाकर पति समेत 03 लोगो की हत्या के मामले में आरोपीया जयंती साण्डे एवं प्रेमी प्रेम सागर रत्नाकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।
जिसमे साइबर सेल द्वारा लगन एवं मेहनत से आरोपियों की धरपकड एवं गिरफ्तारी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उनि पारस पटेल, स.उ.नि. मुकेश पाण्डेय, प्र.आर. 324 मनोज तिग्गा, प्र.आर. 347 राजकुमार चन्द्रा से जिनके मेहनत एवं लगन के फलस्वरूप उत्साहवर्धन हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



