Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

घर घुस कर लड़की से  छेड़खानी कर, मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने  किया गिरफतार…

घर घुस कर लड़की से  छेड़खानी कर, मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने  किया गिरफतार
 
जांजगीर-चांपा। घर घुस कर लड़की से  छेड़खानी कर, मारपीट करने वाले आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफतार किया है।
आरोपी बजरंग केवट उम्र 35  वर्ष निवासी ग्राम शिवरीनारायण से घटना में प्रयुक्त एक नग बेल्ट एवं एक नग सब्जी काटने का चाकू बरामद किया गया।
आरोपी के विरूद्ध धारा 452,354,294,506,323 भादवि के तहत कार्यवाही किया गया।
महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को त्वरित गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 02 सितंबर 2023 को पीडिता अपने दो छोटे-छोटे भाईयो के साथ घर में थी उसी समय आरोपी बजरंग केवट बुरी नियत से पीडिता के घर अंदर घुसकर छेड़खानी किया  पीडिता ने आवाज लगाई तो बीच बचाव करने आये पीडिता के भाई को आरोपी बजरंग केंवट ने अपने हाथ में रखे सब्जी काटने के चाकू एवं बेल्ट से मारपीट कर चोट पहुंचाया एवं जान से मारने की धमकी दिया। रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 376/23 धारा 452, 354, 294, 506, 323 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखकर तत्काल आरोपी बजरंग केवट उम्र 35  वर्ष निवासी ग्राम शिवरीनारायण को 03 सितंबर 2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अशोक द्विवेदी, सउनि भुवनेश्वर राठौर, प्र.आर. शिवनंदर जलतारे, आर. श्रीकांत सिंह, आर. सुंदर अनंत का सराहनीय योगदान रहा।

See also  C.G News : मां की मेहनत और बेटे का हौसला! दुर्ग में पहली बार दृष्टिबाधित छात्र बना PHD स्कॉलर, रचा इतिहास

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!