Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्यवाही…

अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्यवाही
 
जांजगीर-चांपा। अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी रंजित कुमार चैकसे 19 वर्ष निवासी सिरकीखुर्द थाना दीपका जिला कोरबा हा.मु. सरईताल बुडगहन, विकास दास महंत पिता 26 वर्ष निवासी बुरानी बस्ती कोरबा ह.मु. सराईताल बुडगहन बलौदा दोनों आरोपियों के कब्जे से जुमला 70 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया।
आरोपी के विरूद्ध  धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 03 सितंबर को सूचना मिला कि ग्राम सराईताल तालाब के पीछे रंजित कुमार चैकसे, विकास दास मंहत अवैध महुवा शराब बिक्री हेतु रखा है। घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो आरोपीगण उपस्थित मिला जो रंजित कुमार चैकसे के कब्जे में प्लास्टिक के जैरिकेन में 45 लीटर कच्ची महुवा शराब किमती 6 हजार 750 रूपए एंव बिक्री का नगदी रकम 1 हजार 400 रुपए एवं आरोपी विकास दास मंहत के कब्जे से जैरिकेन में 25 लीटर कच्ची महुवा शराब किमती 3 हजार 750 रुपए एंव बिक्री का नगदी रकम 1 हजार 500 रुपए रखे मिला जुमला शराब 70 लीटर कच्ची महुवा शराब किमती 10 हजार 500 रुपए एंव बिक्री रकम 2 हजार 900 रूपए को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है।
 आरोपी रंजित कुमार चैकसे  उम्र 19 साल निवासी सिरकीखुर्द थाना दीपका जिला कोरबा हा.मु. सरईताल बुडगहन, विकाश दास महत पिता उम्र 26 वर्ष निवासी बुरानी बस्ती कोरबा ह.मु. सराईताल बुडगहन बलौदा का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जानेे से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, प्र.आर. प्रीतम कंवर, प्र.आर. जगदीश अजय, आर.हेमंत साहू, जितेन्द्र कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।

See also  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!