Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, अब खेलेगा सिर्फ ये फॉर्मेट

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अचानक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 36 साल के मैक्सवेल ने अपने 13 साल के वनडे करियर में कई यादगार पारियां खेलीं और ऑस्ट्रेलिया को दो बार वनडे वर्ल्ड कप (2015 और 2023) जिताने में अहम भूमिका निभाई. हालांकि, उन्होंने तत्काल प्रभाव से 50 ओवर के फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है, लेकिन वे टी20 इंटरनेशनल में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे.

एक शानदार वनडे करियर की अंत
मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 149 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 33.81 की औसत से 3990 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 23 अर्धशतक जड़े. उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 201 रनों की नाबाद पारी रही, जो वनडे इतिहास की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक मानी जाती है. इस पारी में मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को 91/7 के स्कोर से उबारकर जीत दिलाई थी, जो एक चमत्कारी प्रदर्शन था. मैक्सवेल ने गेंदबाजी में भी योगदान दिया और अपने करियर में 72 विकेट हासिल किए.

See also  प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार...

अपने संन्यास पर क्या बोले मैक्सवेल?
मैक्सवेल ने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा, ‘मुझे लगा कि मैं टीम को थोड़ा निराश कर रहा हूं, क्योंकि शरीर परिस्थितियों के अनुसार प्रतिक्रिया कर रहा है।. मैंने ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं के अध्यक्ष जॉर्ज बेली के साथ अच्छी बातचीत की और उनसे पूछा कि आगे के बारे में उनके क्या विचार हैं. हमने 2027 के वर्ल्ड कप के बारे में बात की और मैंने उनसे कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं इसमें सफल हो पाऊंगा, अब समय आ गया है कि मेरी जगह पर आने वाले लोगों के लिए योजना बनाई जाए ताकि वे इस पद पर बने रहें और इसे अपना बना सकें. उम्मीद है कि उन्हें इस भूमिका को निभाने के लिए पर्याप्त अवसर मिलेंगे.’

See also  कृषक सह श्रमिक सम्मेलन: गरीबों के आर्थिक उत्थान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार बहुत अच्छा काम कर रही: मल्लिकार्जुन खड़गे...

वहीं, मैक्सवेल ने अपनी सबसे बेहतरीन पारी यानी अफगानिस्तान के खिलाफ जड़े दोहरे शतक के बारे में कहा, ‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे अपना पल मिल पाया. आपने जिस चीज के लिए कड़ी मेहनत की है, अपनी शक्तियों के शिखर पर, उसे दुनिया के सामने रख पाना और यह लगभग ऐसा है जैसे कह रहे हों, यह मेरा बेस्ट है, आप इसे स्वीकार कर सकते हैं या छोड़ सकते हैं, लेकिन यह सब मेरे पास है.’

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!