Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायगढ़ में फिल्मी स्टाईल में ट्रेलर के सामने अढ़ाया कार चालक को चूड़ा और लात घूसों से पीटकर नगदी भी लूटा…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में लूट की घटना घटित हुई है। जिसमें 3 नाबालिग समेत 4 लोगों ने मिलकर ट्रेलर के सामने स्वीप्ट कार को अढ़ा दिया। इसके बाद चालक से मारपीट करते हुए ट्रेलर व उसके पास रखे नगदी रुपए को लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के झरियापाली का रहने वाला सरफराज खान 30 साल सौरभ अग्रवाल का ट्रेलर चलाता है। रविवार को सरफराज ट्रेलर में कोयला लोड कर रात में राबर्टसन रेलवे साईडिंग गया हुआ था।

See also  स्पष्ट और पारदर्शी कानून ही लोकतंत्र की आत्मा : ओम बिरला

जहां कोयला को खाली कर वापस मिलूपारा जाने के लिए निकला था। तभी रास्ते में ग्राम देहजरी के पास जब वह पहुंचा, तो छाल तरफ से स्वीप्ट कार में 3 नाबालिग समेत 4 लोग आए और टेªलर के सामने कार को अढ़ा दिया। इससे सरफराज ने गाड़ी को रोका, तो युवक उसके पास पहुंचे और उसे वाहन से नीचे उतार कर हाथ में पहने चूड़ा व लात घूसों से जमकर पीटते हुए उसके जेब में रखे 26 सौ रुपए को लूट लिया। इसके बाद ट्रेलर को लूटकर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद सरफराज ने किसी तरह मोबाइल से डायल 112 को सूचना दी। जहां तत्काल 112 के जवान मौके पर पहुंचे और सरफराज को गाड़ी में बैठाकर आरोपियों की तालाश में निकले।

See also  Big News : थरूर के बड़े बोल- जरूरी है नेहरू की गलतियां स्वीकार करना, लेकिन वे हर समस्या के दोषी नहीं

तब आरोपियों ने कुछ दूर आगे भालूनारा कोल्ड स्टोर के पास ट्रेलर वाहन को रोड के नीचे उतारा था। जहां पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि इससे पहले आरोपियों ने छाल थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था। बलौदाबाजार से सीमेंट लेकर धरमजयगढ़ जा रहे ट्रक चालक केशव कुमार यादव को आरोपियों नवापारा से कुछ दूर आगे ढाबा के सामने रोका। इसके बाद मारपीट करते हुए उसके पास से करीब 5 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस आरोपियों की तालाश कर रही थी। जहां ट्रेलर लूटने के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!