Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बलौदाबाजार में कर्जा एक्ट के तहत कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार

बलौदाबाजार, 05 अक्टूबर। जिले के सिटी कोतवाली पुलिस ने कर्जा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उधारी की रकम लौटाने के नाम पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हेमलाल सिन्हा उम्र 48 वर्ष और पिंकी सिन्हा उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई है, जो सी-4 राधा विहार कॉलोनी बलौदाबाजार के निवासी हैं।

प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि उसने आरोपियों से कुछ रकम उधार ली थी, जिसके बदले में आरोपियों ने उससे ब्याज के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूल की और मारपीट करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने प्रार्थी से एक खाली चेक लिया था, जिसमें अतिरिक्त रकम भरकर धोखाधड़ी की गई।

See also  वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति आदेश जारी करने वाला फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कर्जा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने आरोपियों के नाम हेमलाल सिन्हा उम्र 48 वर्ष और पिंकी सिन्हा उम्र 42 वर्ष निवासी सी-4 राधा विहार कॉलोनी बलौदाबाजार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!